Oppo Reno16 इंडिया का पहला फोन है जिसके बैक साइड में अगर आप ध्यान से देखेंगे तो 3D प्लेनेट दिखता है। यानि की लाइट के रिफ्लेक्शन में इसकी रियल शैडो मूव करती है।इतना ही नहीं बल्कि जिस सेगमेंट में यह फोन आता है उस सेगमेंट में ऐसे लेंस इसमें दिए गए हैं की कम्पटीटर्स भी नहीं दे पाते हैं।तो चलिए इस फोन के बारे में हम बारीकी से जानकारी प्राप्त करते हैं।
Oppo Reno 16 3D प्लेनेट डिजाइन
डिजाइन को लेकर अगर हम बात करें तो इसका बैक साइड ग्लास का आता है और इसमें होलोS 3D का उपयोग किया गया है।इसी के साथ ये फोन आपको 3 कलर ऑप्शन के साथ में मिलेगा। बाकी इसके सभी वेरियंट जो हैं वो LPDDR 5X रैम और UFS 3.1 के स्टोरज के साथ आते हैं।बाकी पहले से ही इसमें स्क्रीनगार्ड प्रीअप्लाइड होगा।
बिल्ड एंड ड्यूरेबिलिटी
ड्यूरेबिलिटी के अंदर आपको IP66, 68,69 और यहाँ तक की 69K तक की वाटर और डस्ट प्रूफ सब कुछ मिल जाता है।और यह Reno के सीरीज में पहली बार देखने को मिल रहा है।यहाँ तक की हाई स्टीम और हाई प्रेशर से भी यह फोन अच्छे से सर्वाइब करेगा।
इसके बाद फोन का वेट भी अराउंड 182 ग्राम के आसपास आता है और 8.2mm की थिकनेस भी इसमें प्रोवाइड की गई है।6700mh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद अगर फोन को देखें तो चारों तरफ के वजल्स बहुत मिनिमम दिखते हैं।
डिस्प्ले और स्पीकर्स
अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें एक 6.32 इंचेस का फ्लैट LTPS एमोलेड FHD+ डिस्प्ले प्रोवाइड कराई गई है वो भी 120htz की रिफ्रेश रेट के साथ।तो कॉमपैक्ट साइज में यह फोन अलग ही कम्फर्ट देता है।बाकी इसमें 3600 की पीक ब्राइटनेस भी मिल जाती है और धूप वगैरह में यह सॉलिड विजिबिलिटी निकाल देता है।
बाकी यह ड्यूल स्टरियो स्पीकर के साथ आता है और अच्छे सिनेरीयोस में अच्छे से लाउडर रहता है। जब ये 300% तक बूस्ट करता है तो वहां पर लाउडनेस और ज्यादा बेहतर हो जाती है। लेकिन यहाँ पर रीछनेस थोड़ी कम हो सकती है।
परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो यहाँ पर Oppo ने प्रोसेसर में Snapdragon7 J4 का यूज किया है। जिसका AnTuTu स्कोर नियरबाई 1.4 मिलियन के आसपास है। गीग बेंच के सिंगल कोर मल्टी कोर ये सभी कुछ प्रोसेसर के हिसाब से डिसेंट देखने को मिल जाते हैं।
बैटरी एंड चार्जिंग
अगर इस फोन के बैटरी की बात करें तो जैसा की मैंने पहले ही बताया की 6700mh के साथ आती है, जो की सिलिकान कार्बन केमिस्ट्री के साथ में है।इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी मेरे हिसाब से फोन डेढ़ से 2 दिन तक इजीली चल जाता है, हमने खुद चलाकार देखा है। 1 से डेढ़ घंटे में फोन फुल चार्ज हो जाता है। बाकी साथ में रिवर्स वायर चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है।
OPPO Reno16 कैमरा रिव्यू
OPPO Reno16 में तीनों 50MP कैमरे – मेन, अल्ट्रा वाइड और 3.5X टेलीफोटो – शानदार हैं। दिन में फोटो शार्प और नेचुरल आती हैं। पोर्ट्रेट मोड बेहतरीन है – एज डिटेक्शन क्लीन और ब्लर नेचुरल। नाइट में अच्छी डिटेल मिलती है। 50MP फ्रंट कैमरा और 4K 60fps वीडियो हर लेंस पर मिलता है। OIS स्टेबलाइज़ेशन भी बढ़िया है। कुल मिलाकर कैमरा परफेक्ट और प्रीमियम अनुभव देता है।
Oppo Reno16 फाइनल वर्डिक्ट
तो मेरा सीधा से निर्णय ये है की अगर आप एक कैमरा और डिजाइन स्पेशलिस्ट और कुछ इंट्रेस्टिंग बिल्ड क्वालिटी के साथ वाला फोन ढूंढ रहे हो तो यहाँ पर Oppo Reno16 आपके लिए अच्छा परफॉर्म करेगा।और कैमरा ने लिटेरली बढ़िया है।लेकिन गेमिंग के हिसाब से ये उतना अच्छा परफॉर्म नहीं करेगा, इसमें आप केवल केजुअल गेमिंग कर सकते हो।
इसे भी जरूर पढ़ें :- iPhone 18 Pro Max का सबसे बड़ा खुलासा! लॉन्च डेट, कीमत और नए फीचर्स

