दोस्तों नारियल का पानी हमें क्यों पीना चाहिए? नारियल का पानी हमें कितना पीना चाहिए और नारियल का पानी पीने से हमारे शरीर के अंदर ऐसे कौन - कौन से इम्पैक्ट आते हैं?क्या फायदा होता है और किन लोगों को नहीं पीना चाहिए आज हम इसी के बारे में विस्तार से से चर्चा करेंगे।
बेहद फायदेमंद होता है नारियल का पानी
देखिए नारियल का पानी बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन एक चीज ध्यान में रखिए की अगर किसी चीज की अति होती है, यानि की कोई चीज हम ज्यादा सेवन करते हैं तो उसका नुकसान भी हमें देखने को मिलता है। आपने एक एग्जाम्पल सुना होगा की एक सेब रोज खाइये, डाक्टर को दूर भगाइये। लेकिन इसी का हम जस्ट अपोजिट कर दें 2 सेब,4 सेब डेली खाएंगे तो हम बीमार भी पड़ सकते हैं।इसी प्रकार से जब हम नारियल का पानी पीते हैं तो हमें पता भी होना चाहिए की इसे पीने से क्या - क्या फायदे होते हैं और कितना पीना चाहिए?
नारियल पानी के फायदे
* शरीर को हाइड्रेट रखता है।
* इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है।
* पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
* त्वचा को निखारता है।
* वजन घटाने में सहायक।
* किडनी को स्वस्थ रखता है।
* ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है।
* थकान और कमजोरी दूर करता है।
* इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
नारियल पानी में क्या-क्या होता है?
* प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम, पोटेशियम)
* विटामिन (C, B कॉम्प्लेक्स)
* मिनरल्स (मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस)
* एंटीऑक्सीडेंट्स
* कम कैलोरी, कोई फैट नहीं
कब और कैसे पिएं?
* सुबह खाली पेट या वर्कआउट के बाद पिएं
* दिन में 1–2 गिलास पर्याप्त है
* ताज़ा नारियल पानी ही पिएं
* बहुत ठंडा या पैक किया हुआ न पिएं
किसे नहीं पीना चाहिए?
* किडनी की गंभीर बीमारी वाले लोग
* लो ब्लड प्रेशर वाले लोग अधिक मात्रा में न पिएं
* अत्यधिक सेवन से पेट फूल सकता है
* डॉक्टर की सलाह से ही पिएं
कुछ खास बातें
नारियल के पानी के अंदर 95% पानी होता है और यह हमारे स्किन के लिए,हेल्थ के लिए और बॉडी के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए हमें जरूर इसका सेवन करना चाहिए।दोस्तों फिर मिलेंगे इसी तरह के इंट्रेस्टिंग और ट्रस्टेड ब्लॉग पोस्ट में तब तक के लिए धन्यवाद।

