दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करने वाले हैं iPhone 18 Pro Max और 18 Pro के अंदर जो चेंजेस हैं उनके बारे में।वो कौन सी नई चीजें हैं जो इन दोनों को अलग बनाती हैं आज के इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में बात करेगें।इसी के साथ आपको ये भी बतायेंगे की आपको इस फोन का वेट करना चाहिए या फिर नहीं और इसकी प्राइसिंग क्या होगी?
न्यू कलर्स
अब सबसे पहली चीज जो इसमें नया आने वाला है वो है इसका कलर्स।पहला तो ये सिल्वर कलर जो 17 Pro में है वो तो रहेगा ही।साथ ही एक नया डीप रेड कलर भी आपको देखने को मिलेगा।इसी के साथ ये दो और नये ब्लैक और और डार्क ग्रे कलर्स के साथ आयेगा।तो ये उन लोगों को बहुत पसंद आयेगा जिन्हें ब्लैक कलर का इन्तजार था।और दूसरा जो कलर रहने वाला है वो है ब्लू जो मुझे बहुत ज्यादा पसंद आया और ये कलर्स 13 Pro Max के टाइम में भी आया था।
स्मालर डायनेमिक आईलैंड
दोस्तों Smaller Dynamic iland अभी 17 Pro Max में जो देखने को मिल रहा है और उसका जो साइज है वो इस बार 18 Pro Max में छोटा रहने वाला है और ये बात बिलकुल कन्फर्म हो चुकी है।अंडर डिस्प्ले और फेस आईडी ये सारी चीजें नहीं मिलने वाली हैं।ये साइड में जो कोने में जो पहली बताई जा रही थी फेस आईडी वो भी अबकी बार इसमें नहीं मिलने वाली है। तो इन सब चीजों से कुछ ज्यादा डिफरेंस हमें देखने को नहीं मिलने वाला है।
वैरेबल अपर्चर रियर मेन कैमरा
अब वह चीज जो iPhone 18 Pro Max और 18 Pro के अंदर सबसे बड़ी चेंज होने वाली है वो है इसका मेन कैमरा।आपको बता दूं की बाकी के इसके कैमरे और जो मेन कैमरा है वो 18 मेगापिक्सल का रहने वाला है बिलकुल 17 Pro Max जैसा।लेकिन इसका जो मेन कैमरा है उसमे आपको Variable aperture देखने मिलने वाला है।
तो वैरेबल अपर्चर आने से आपको इसके पोर्ट्रेट फोटोज और जो रेगुलर फोटोज और वीडियोज हैं उनमें काफी ह्ययूज इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगी।इसी के साथ इसके अपर्चर हैं वो नैरो हैं जिसकी वजह से धूप में फोटो और वीडियो में बेहतर क्वालिटी देखने को मिलेगी।
A20 प्रो चिप 2nm विथ मोर एफिसियंशी
अगला जो चेंज होने वाला है वो है इसका प्रोसेसर। इस बार प्रोसेसर A20 प्रो चिप के साथ आयेगा जो की 2 नैनोमीटर की टेक्नोलॉजी से बना होगा।जिसकी वजह से इसकी एफिसियंशी और पावर दोनों इनक्रीस होंगे।
बैटरी
अगली चीज है उसमे भी आपको Good News मिलने वाली है।इस बार आपको 18 Pro Max में 5200mh की कैपेसिटी की बैटरी प्रोवाइड कराई जायेगी।जिससे एफिसियंट चिपसेट और स्लाइटली बड़ी बैटरी होने की वजह से आपको बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी, जोकि iPhone 17 Pro Max से 1घंटा ज्यादा चलने वाली है।
C2 मॉडेम
अगली चीज जो एक बड़ा चेंज लेके आती है वो है इसका C2 मॉडेम।अभी तक आपने C1X और C2X ये सारे मॉडेम ऐप्पल में देखें होंगे। लेकिन इस बार आपको इसमें C2 मॉडेम देखने को मिलेगा।इसमें आप इंटरनेट वगैरह सैटेलाइट के थ्रू भी यूज कर सकते हैं।लेकिन जिन देशों में संभव है वहां के लिए वो यूजफुल होने वाला है।
प्राइसिंग
प्राइसिंग की अगर हम बात करें तो कहा जा रहा है की 17 Pro Max के मुकाबले 18 Pro Max की प्राइस थोड़ा ज्यादा हो सकती है। इंडिया में तो ये डेफिनेटली थोड़ा मंहगा हो सकता है iPhone 17 Pro Max के मुकाबले।
अब ओवरऑल मैंने जो फीचर बताये हैं यही रहने वाले हैं इस बार 18 Pro और 18 Pro Max में। लेकिन 17 Pro Max में और इसमें डाइमेंशन में मामूली फर्क रहेगा।तो ये थी iPhone 18 Pro Max और 18 Pro से सम्बंधित कुछ जानकारी बाकी अगर आर्टिकल पसंद आया हो तो कमैंट्स में जरूर बतायें।

