रोहित शर्मा के ODI रिटायरमेंट को लेकर बड़ा अपडेट, क्या लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी मैच?

 


रोहित शर्मा के ODI रिटायरमेंट को लेकर बड़ा अपडेट, क्या लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी मैच?


इस वक्त एक खबर Social Media में तेजी के साथ वायरल है और खबर में ये बताया जा रहा है की लार्ड्स में Rohit Sharma अपना आखिरी मैच खेलेंगे।लेकिन इसके पीछे इनसाइड स्टोरी क्या है ये किसी को नहीं पता है?


रोहित शर्मा 2023 वर्ड कप रिकॉर्ड


आपको बता दूं की Rohit Sharma के आंकडे कुछ मुकाबलों में काफी खराब हैं। अब पिछले जो 8 मुकाबले हैं उनकी ही बात करें तो जो आंकड़े निकल कर आ रहे हैं उनमें एवरेज 30 के आसपास ही हैं और रन भी कम बनायें हैं।लेकिन अगर वर्ष 2023 के वर्ड कप की बात करें तो उस वर्ड कप में इंडिया के टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अगर किसी ने बनाया होगा तो रोहित शर्मा ने बनाया था।


उस वर्ड कप के बाद जितने भी वन डे मुकाबले खेले गए उसमे भी रन बनाने में Rohit Sharma का ही नाम सामने आता है। Virat Kohli हों या फिर कप्तान शुभनम गिल सब उनके पीछे हैं इस लिस्ट में। लेकिन इसके बावजूद रोहित शर्मा पर ही गाज गिर रही है।


अब आखिर इसके पीछे की क्या वजह है? क्या किसी खास बंदे की नाराजगी है या फिर सच में Rohit Sharma की फॉर्म या फिटनेस उन्हें 2027 वर्ड कप तक नहीं पहुँचा रही है?


 रोहित शर्मा के करियर का अंतिम पड़ाव 


हाल फिलहाल में जिस प्रकार से रोहित शर्मा ने खेल दिखाया है क्या उसके आधार पर हम कह सकते हैं की की अब रोहित शर्मा का हो चुका है।आपको बता दूं की भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वन डे करियर या फिर कहें अंतर्राष्ट्रीय करियर अब अंतिम पड़ाव में नजर आ रहा है।


क्या कहती हैं द इंडियन एक्सप्रेस की खबर?



रोहित शर्मा के ODI रिटायरमेंट को लेकर बड़ा अपडेट, क्या लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी मैच?



द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अगला जो लास्ट का 19 जुलाई का मुकाबला होगा उस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम खेलेगी और इसमें Rohit Sharma के कैरियर का आखिरी मुकाबला होगा। फिर इसके बाद शायद ही वह भारतीय टीम में नजर आएं।


इसी के साथ इस खबर के आने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं और रिपोर्ट में जो दावे किये गयें हैं उसके मुताबित BCCI की जो सिलेक्शन कमेटी हैं वो नहीं चाहती है की रोहित शर्मा अब भारतीय टीम का हिस्सा बनें।


रोहित शर्मा के बदले किस नये खिलाड़ी का होगा चुनाव?


यहाँ पर एक गंभीर मुद्दा बन जाता है क्योंकि  BCCI नहीं चाहती है की रोहित शर्मा अब भारतीय टीम में खेलें।इसलिए वह उनके बदले यशस्वी जायसवाल पर अपना दाँव लगाना चाहती है।2027 के वर्ड कप को शुरू होने में अभी बहुत समय है और वह चाहती है की 2027 के पहले यशस्वी जायसवाल को काफी सारे चांस दिए जाएँ जिससे वो अपने आप को तैयार कर सकें।


शुभमन गिल के साथ ओपनिंग के लिए जो कॉम्बिनेशन है उसे सुधार सकें। तो यही कारण है की यशस्वी जायसवाल को मौका देने की वजह से रोहित शर्मा पर एक गाज गिरती नजर आ रही है। इसलिए रिपोर्ट के मुताबित रोहित शर्मा भी इस फैसले से बिलकुल भी खुश नहीं हैं वो अपने फिटनेस पर काम कर रहे हैं।


हमने हाल फिलहाल में बहुत सारे वीडियोज देखे जिसमें रोहित शर्मा अपने वेट लॉस पर काम करते नजर आये वो जिम में नजर आये।साथ ही वो नहीं चाहते हैं की इतनी जल्दी सन्यास ले लें।






Vikesh Rawat

नमस्कार! मेरा नाम विकेश रावत है। मैं एक पेशेवर वेब डेवलपर, कंटेंट राइटर और सिनेमा प्रेमी हूँ। Vikesh Cinema प्लेटफॉर्म पर मेरी भूमिका आप तक मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में पहुँचाना है। यहाँ हम बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्मों के निष्पक्ष रिव्यूज, आगामी वेब सीरीज के लेटेस्ट अपडेट्स, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट और सेलिब्रिटीज की ट्रेंडिंग स्टोरीज़ आसान हिंदी में शेयर करते हैं। सिनेमा से जुड़ी हर ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Post a Comment

Previous Post Next Post