Vivo Y05 Full Review – Big Battery, Display और Performance की सच्चाई

 

Vivo Y05 Full Review – Big Battery, Display और Performance की सच्चाई

हेलो दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको Vivo Y05 के बारे में बताने वाला हूं, जोकि अभी हाल ही में मार्किट के अंदर लांच हुआ हैं।यह स्मार्टफोन दो वैरियंट के अंदर लांच हुआ है,पहला 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लांच हुआ हैं और दूसरा 4 GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लांच हुआ है।अब पहले की जो प्राइस है वो ₹34,000 रखी गई है और दूसरे 128GB वाले वैरियंट की जो प्राइस है वो ₹38,000 रखी गई है।यह ऑफिशियल प्राइस है, लेकिन मार्किट के अंदर आपको 2000 से 2500 तक डिस्काउंट भी मिल जाता हैं। तो आज के इस आर्टिकल में दोस्तों हम इसी स्मार्टफोन के बारे में कम्पलीट रिव्यू देने वाले हैं।


VivoY05  स्पेसिफिकेशंस 



Vivo Y05 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करूँ तो 6500mh की काफी मैसिव साइज की बैटरी दी गई है इस स्मार्टफोन में लेकिन उसके साथ चार्जिंग स्पीड काफी कम देखने को मिलती है।यानि की कम से कम 3 घंटे का समय तो इस फोन को चार्ज करने में लग ही जायेगा।बाकी बैटरी बहुत अच्छी है जो की आपको 3 दिन का बैटरी बैकअप तो आराम से प्रोवाइड करती हैं।

वहीं अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंचेस का 120htz के रिफ्रेश रेट के साथ एक एचडी प्लस रिज्यूलेशन का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है।डिस्प्ले तो अच्छी ही है और साथ में इसमें ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है दी गई है लगभग 1000 से 1200 के आसपास।तो धूप में भी इसे आप अच्छे से यूज कर सकते हैं।


VivoY05 परफॉरमेंस 



परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर की बात करें तो यहां पर इसमें Unisoc T7225 का प्रोसेसर दिया गया है जोकि एवरेज ही है।लेकिन एक बात कहूंगा दोस्तों की यह बजट का फोन है तो इससे ज्यादा अच्छी परफॉरमेंस की उम्मीद मत करना।वैसे Vivo अगर मीडियाटेक Helio G81 या फिर G85 प्रोसेसर के साथ चला जाता तो यहां पर परफॉरमेंस अच्छी हो सकती थी।


Vivo Y05 Full Review – Big Battery, Display और Performance की सच्चाई


ओरिजन OS 6



बाकी VivoY05 का सॉफ्टवेयर मुझे काफी अच्छा लगा।वीवो ने इस स्मार्टफोन में Android16 के ऊपर ओरिजन OS 6 प्रोवाइड किया है और यह वाला सॉफ्टवेयर मुझे पर्सनली भी काफी अच्छा लगा है।अभी तक तो मैंने केवल महंगे फोन के अंदर ही ओरिजन OS 6 को देखा है, लेकिन बजट के फोन में Vivo ने यह पहली बार किया है।

इस स्मार्टफोन में नया कंट्रोल सेंटर देखने को मिल जाता है और ग्लासी लुक भी देखने को मिल जाता है।स्टोरेज इसमें EMMC 5.1 वाली दी गई है और साथ ही इसमें नये कस्टामाइजेशन के फीचर भी देखने को मिल जाते हैं।अब इस स्मार्टफोन में मुझे कुछ चीजें जाहिर सी बात है अच्छी लगीं है, लेकिन प्राइस के हिसाब से इसकी कुछ कमियां भी हैं।


VivoY05 कैमरा टेस्ट 



अच्छा इस स्मार्टफोन के जो कैमरास हैं न उनको न तो मैं अच्छे एक्सपेक्ट में रखना चाहता हूं न बुरे में।मतलब की इसका स्पेसिफिकेशन देखकर ऐसा लगता है की इसका कैमरा उतना ज्यादा अच्छा नहीं है, लेकिन आपको बता दूं की Vivo की ऑप्टिमाइजेशन काफी अच्छी है। ये कलर्स वगैरह काफी अच्छे से निकाल देता है। इसमें आपको रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल जायेगा कर इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इन दोनों ही कैमरे से आप 30fps तक वीडियो वगैरह शूट कर सकते हैं, लेकिन 60fps वाला ऑप्शन जो है वो इसमें अवेलबल नहीं है।बाकी मोर के ऑप्शन के अंदर आपको पोनामा,डॉक्यूमेंट स्कैनर और लाइव फोटो वगैरह का ऑप्शन मिल जाता है।


निष्कर्ष



अगर आप एक बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसमें बड़ी बैटरी, अच्छा डिस्प्ले और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू मिले, तो Vivo Y05 आपके लिए एक ठीक-ठाक विकल्प बन सकता है। हालांकि इसकी परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड औसत है, लेकिन रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए यह फोन संतोषजनक अनुभव देता है। कैमरा भी ठीक काम करता है। कुल मिलाकर, यह फोन उन यूज़र्स के लिए सही है जो बेसिक जरूरतों के साथ स्टाइल चाहते हैं।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ