दोस्तों आज के इस नये ब्लॉग पोस्ट में आपका स्वागत है आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे की Perplexity क्या है?इसे कैसे यूज करते हैं?और कौन -कौन से फीचर हमें इस Ai Tool के अन्दर मिलते हैं।परप्लेक्सिटी सिर्फ एक चैट बोर्ड नहीं है बल्कि यह एक रियल टाइम सर्च इंजन है।गूगल जहाँ एक सवाल का जवाब देने के लिए आपको मल्टीपल लिंक्स देता था और यूजर को खुद पढ़ना पढता था।लेकिन अब परप्लेक्सिटी आपके सवाल को एआई से सीधा फिल्टर करके सीधा एक क्लियर कंसाइज आंसर देता है और वो भी सोर्सेज के साथ। तो चलिए बिना किसी देरी के हम इसके बारे में विस्तार से जानें।
Perplexity क्या है? यूजेस एंड परपज
अगर सवाल आता है की आखिर Perplexity क्या है?तो आपको बता दूं की ChatGPT की तरह ही परप्लेक्सिटी भी एक Ai Tool है, लेकिन परप्लेक्सिटी सर्च का जो रिकवायरमेन्ट है उसे पकड़कर बना था।अब इसकी सबसे अच्छी पहली जो चीज है वो यह है की यह है की ये कॉन्टेक्सटुएल सर्च बहुत अच्छे से करता है, इसलिए लोगों ने Google को छोड़कर इसे यूज करना शुरू कर दिया है।अब इसकी सबसे पहली चीज जो हमें दिखती है वो है इसका सर्च और यह फ्री में भी वर्क करता है।
Advanced Search - सेट सोर्सेज
अब इसके सर्च में एक और इंट्रेस्टिंग ऑप्शन देखने को मिल जाता है और वो है इसके एडवांस सर्चेज का।अब इसमें जैसे ही आप कोई भी प्रोम्ट देते हैं और सेट सोर्सेज पर जाकर उसे इनेबल करते हैं तो यह पूरे सोशल मीडिया पर अलग - अलग जहाँ लोग कमैंट्स करते हैं वहां से यह कमैंट्स निकाल कर अपना ओपेनियन बताता है।तो भाई मुझे यह Perplexity का कमाल का ऑप्शन काफी अच्छा लगा।
Fainacial डाटा सर्च
अब जैसे ही Perplexity को हम कोई प्रोम्ट देते हैं और कहते हैं की मुझे इस प्रोडेक्ट का लास्ट फाइव ईयर का डाटा चाहिए। फिर वेब वाले ऑप्शन को बंद कर देते हैं और SEC को इनेबल कर देते हैं तो यह खाली SEC के द्वारा ही आपको उस प्रोडेक्ट का लास्ट 5 साल का डाटा आपको लाकर दे देता है, जो की बहुत ही इंट्रेस्टिंग चीज है।बाकी यह SEC को पढ़कर आपको एक चार्ट के रूप में सारा डाटानिकाल कर दे देता है।
सर्च मॉडल एंड इमेज जेनरेशन
Perplexity में आपको एक चीज और मिल जाती है जो की है O3 का रीजनिंग मॉडल और यह ओपेन Ai का है।अब आपको जैसे की कोई इमेज जनरेट करना हो या फिर रीजनिंग करना हो तो आपको कुछ नहीं करना है बस ऊपर के बेस्ट मॉडल पर क्लिक करके उसे सेलेक्ट कर लीजिये और लिख दीजिये की एक इमेज मुझे जेनरेट करके दीजिये। फिर उसके बाद आप इसमें ChatGPT या फिर Gemini को सिलेक्ट करके इमेज को बनवा सकते हैं। यहां पर आपको और भी अलग - अलग मॉडल मिल जाते हैं जिसे आप सिलेक्ट करके यूज कर सकते हैं।
Airtel के सिम से फ्री Perplexity प्रो कैसे मिलेगा?
आज के टाइम में अगर आपके पास Airtel का सिम कार्ड है तो आपको एयरटेल की तरफ से Perplexity Pro का 1 साल का सब्सक्रिप्शन फ्री आप कास्ट मिलता है।उसके लिए आपको सिंपली Airtel थैंक्स एप्लीकेशन को इनस्टॉल करना होता है उसके बाद जैसे ही आप उसमें होम पेज की तरफ थोड़ा नीचे की तरफ जायेंगे तो वहां पर आपको रिवॉर्डस एंड OTT का ऑप्शन दिखाई देगा।
अब जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपको Perplexity प्रो का ऑप्शन मिल जायेगा। अब आप चाहें तो क्लेम के बटन पर क्लिक करके यहां पर ईमेल आईडी वगैरह डालकर 1 साल का यह Perplexity Pro का प्लान फ्री में ले सकते हैं।
निष्कर्ष
निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि Perplexity एक स्मार्ट और तेज़ AI टूल है जो सर्च करने के तरीके को आसान बना रहा है। यह न सिर्फ आपके सवालों का सीधा और स्पष्ट जवाब देता है, बल्कि भरोसेमंद सोर्स भी दिखाता है। इसके एडवांस फीचर्स इसे और उपयोगी बनाते हैं। अगर आप समय बचाकर सटीक जानकारी चाहते हैं, तो यह टूल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


0 टिप्पणियाँ