दोस्तों 2026 में पहली बार किसी ढंग के स्मार्टफोन को लांच किया गया है और इसे इंडियन ब्रांच ने लांच किया है जिसका नाम है Ai+ Nova 2 Ultra 5G। अब इसको मैं एक ढंग का स्मार्टफोन इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यह फोन एक अच्छी प्राइस के साथ लांच हुआ है।अब आपने अब तक 2026 में जितने भी स्मार्टफोन देखें होंगे सारे ही फोन के प्राइस को बहुत ज्यादा रखा जा रहा था और इसका रीजन फोन के चिपसेट का शार्टेज होना था।लेकिन अब इस जगह पर Ai+ Nova 2 Ultra 5G ने अपनी एक खास जगह बना ली है। तो चलिए इसके बारे में हम विस्तार से जानते हैं।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G डिजाइन एंड बिल्ड क्वालिटी
अब अगर डिजाइन की बात करें तो सबसे पहले देखेंगे की यह दोस्तों पीछे की साइड न एक बढ़िया सी RGB लाइट के साथ आता है जिसको स्टेटस लाइट भी बोलते हैं। इसको कस्टामाइज करने के लिए आपको सेटिंग में बहुत सारे फंक्शन देखने को मिल जाते हैं।साथ साथ में इसमें सोल्डर ट्रिगर भी देखने को मिल जाते हैं।
बाकी इसका जो वेट है न वो अराउंड 193 ग्राम के आसपास का है वो भी 8.5mm के थिकनेस के साथ।और साथ में इसका बैक पॉलीकार्बोनेट का मिल जाता है, फ्रेम पॉलीकार्बोनेट का मिल जाता है और साथ में यह न मल्टीकलर्स के ऑप्शन के साथ आता है।बाकी इसमें USB 2 दिया गया है,IP 68 की रेटिंग दी गई है जो की काफी अच्छी बात है।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करेंगे तो दोस्तों इसमें आपको 6.78 इंच की यहां पर एक बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलती है और ये 1.5K रिज्यूलेशन के साथ आती है।सबसे अच्छी बात इस डिस्प्ले की यह है की यह एक एमोलेड डिस्प्ले है और पंच होल भी है।बजल्स भी इसमें काफी मेंटेन किये हुए मिल जाते हैं।
साथ ही 120htz की इसमें हाई रिफ्रेश रेट मिल जाती है, 2.5D का ग्लास इसके ऊपर लगा हुआ मिल जाता है और हां हाई ब्राइटनेस मोड इसकी अराउंड 1800 नीट्स की है।बाकी इंडोर और आउटडोर विजिबिलिटी भी इसमें काफी अच्छी देखने को मिल जाती है।
प्रोसेसर
परफॉरमेंस के मामले में मैं भो सरप्राइज्ड हूं क्योंकि दोस्तों इन्होंने इसमें दिया है डाइमेंसिटी 7400। इसमें आपको वीसी कूलिंग का सपोर्ट भी आपको देखने को मिल जाता है और
AnTuTu स्कोर भी इस स्मार्टफोन का अच्छा ही देखने को मिलेगा।इसके साथ ही यहां पर आपको LPDDR4X रैम और UFS 2.2 का स्टोरेज मिल जाता है। इसमें हमने BGMi गेम वगैरह भी ट्राई किया है जो की 60fps है, लेकिन कम से कम इसमें 90fps का सपोर्ट तो देना ही चाहिए था।
कैमरा
अगर कैमरे की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिल जाता है विथ ईएएस।लेकिन सबसे खास बात यह है की आप यहां पर 30 fps पर 4K में वीडियो शूट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें Sony IMX 752 वाला सेंसर दिया गया है और साथ में अल्ट्रावाइड सेंसर भी दिया गया है जो की अक्सर बहुत सारे ब्रांड में देखने को नहीं मिलता है।
सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिससे आप 4K 30 fps पर वीडियो शूट कर सकते हैं।तो यहां पर आप फोटोज वगैरह काफी अच्छे से निकाल सकते हैं, इसलिए ओवरऑल कैमरा परफॉरमेंस यहां ठीक - ठाक ही मिल जाता है।
बैटरी
बैटरी की बात अगर करें तो इसमें 6000mh की बैटरी दी गई है जिसमें आपको 40W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है।इसके साथ ही बॉक्स में आपको 33W का ऐडप्टर भी देखने को मिल जाता है जिससे आप 1 से डेढ़ घंटे में फोन को फुल चार्ज कर सकते हैं।हमने इसके बैटरी की पूरी टेस्टिंग की है और हमें यह लगता है की इसमें बैटरी को लेकर कोई भी कंजूसी नहीं की गई है।साथ में चार्जर के साथ Nova एक एक्स्ट्रा TWS भी प्रोवाइड कर रही है।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G प्राइस
अगर इस स्मार्टफोन के प्राइस की बात की जाये तो इसके दो वैरियंट आते हैं पहला 6GB +128GB और दूसरा 8GB +128GB। अब जो इसका पहला 6GB +128GB वाला वैरियंट है ये ₹17000 की प्राइस में आपको देखने को मिल जायेगा बिना किसी ऑफर वगैरह के।अब इसका दूसरा जो 8GB +128GB वैरियंट है ये ₹19,000 के आसपास मिलता है।
अब ऑफर लगाकर इस स्मार्टफोन की बात करें तो जो ₹17,000 वाला है वो ₹15,000 का मिल जाएगा और दूसरा है वो 17,000 के आसपास देखने को मिल जायेगा।जिस प्रकार की चिपसेट ये प्रोवाइड कर रहे हैं तो इस प्राइस में ये फोन हमें तो बढ़िया लगा अब आपकी क्या राय है कमैंट्स में अपना ओपेनियन जरूर दें।
निष्कर्ष
निष्कर्ष के तौर पर कहा जाए तो Ai+ Nova 2 Ultra 5G इस प्राइस रेंज में एक संतुलित और वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन बनकर सामने आता है। इसमें डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। हालांकि कुछ छोटे सुधार की गुंजाइश है, लेकिन कुल मिलाकर यह डेली यूज और गेमिंग दोनों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप बजट में एक भरोसेमंद फोन ढूंढ रहे हैं, तो इसे जरूर कंसिडर करें।
0 टिप्पणियाँ