vivo V70 Elite Launch: क्या ये 2026 का Best Smartphone बनेगा?


vivo V70 Elite Launch: क्या ये 2026 का Best Smartphone बनेगा?


हेलो गाइज, विकेश टेक जोन ब्लॉग पर आपका स्वागत है दोस्तों Vivo का V70 सीरीज फाइनली लांच हो चुका है लेकिन आपको बता दूं की इस बार इसमें एक नया मेंबर आ गया है vivo V70 Elite।ये स्मार्टफोन काफी अच्छे फीचर्स के साथ लांच हुआ है वो भी 50,000 के बजट के अंदर।यह स्मार्टफोन Z कोलबेशन के साथ तो आता ही है साथ में इस बार इस स्मार्टफोन में बेहतर हार्डवेयर भी प्रोवाइड किया गया है।आज के इस ब्लॉग पोस्ट में दोस्तों इस स्मार्टफोन के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं, तो चलिए बिना किसी देरी के ब्लॉग पोस्ट में हम आगे बढ़ते हैं।


vivo V70 Elite डिजाइन एंड बिल्ड 


डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो भाई यहां पर इसका जो बैक है न वो ग्लास का मिलता है और साथ में यह फोन मैट इफेक्ट के साथ आता है।इसलिए इसमें ज्यादा उँगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं और साथ ही में यह तीन कलर के वैरियंट के साथ आता है पहला पैशन रेड दूसरा आथेंटिक ब्लैक और तीसरा सैंड बीच कलर।इसमें आपको मैटेलिक का कैमरा मॉड्यूल मिलता है। काफी प्रीमियम टच दिया गया है और अच्छी बात यह है की बैटरी के हिसाब से यहां पर इसका जो वेट है वो भी अच्छा मिलता है अराउंड 197 ग्राम के पास। बाकी थिकनेस भी आपको 7.8mm की देखने को मिल जाएगी।


vivo V70 Elite डिस्प्ले 


अब अगर डिस्प्ले की बात आती है तो यहां पर इस फोन में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिलती है जो न तो ज्यादा छोटी है और न ही ज्यादा बड़ी।और ये जो डिस्प्ले है न 1.5K रिज्यूलेशन के साथ आता है जो की ओलेट LTPS डिस्प्ले है।साथ ही इसमें 120htz की रिफ्रेश रेट मिल जाती है,1800 नीट्स का हाई ब्राइटनेस मोड मिल जाता है और 5000 नीट्स का यहां पर पीक ब्राइटनेस मिल जाता है।इसकी इंडोर और आउटडोर विजिबिलिटी काफी अच्छी है मैंने टेस्ट किया है।बाकी HDR 10 प्लस का सपोर्ट भी मिलता है और इसके अलावा आपको इसमें शार्ट सेंसेशन का प्रोटेक्शन भी मिल जाता है।


vivo V70 Elite प्रोसेसर 


परफॉरमेंस के लिए देखा जाये तो दोस्तों इसमें अपग्रेड देखने को मिल रहा है। यहां पर आपको Snapdragon 8s Zen3 मिल रहा है जो की वास्तव में एक बहुत ही पावरफुल चिपसेट है।बाकी रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको LPDDR 5x रैम और UFS 4.1 का स्टोरेज दिया गया है।और AnTuTu स्कोर इसका 1.8 मिलियन के आसपास है और CPU स्कोर थ्रोटल लगभग 73% है।


सॉफ्टवेयर 


vivo V70 Elite Launch: क्या ये 2026 का Best Smartphone बनेगा?



सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह ओरिजिन OS 6 के साथ आता है वो भी Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ तो यह चीज काफी अच्छी है।इसी के साथ यहां पर चार साल का सिक्योरिटी अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी पैकेज भी मिल जाता है जो की सेम V70 में दिया गया है।इसके अलावा इसमें कुछ प्रीइनस्टॉल ऐप्प भी दिए गए हैं, स्टार डायलर दिया गया है और यहां पर Google Gemini सर्कल टू सर्च और सर्टेन एआई का फीचर भी दिया गया है।


कैमरा 


Vivo के फोंन्स में जो सबसे इंट्रेस्टिंग चीज होती है वो है इसका कैमरा।अब इसमें जायस पावर्ड का कैमरा देखने को मिल रहा है और भी तीनों सेंसर के साथ जो की आपको जायस पावर्ड में मिलते हैं।इसका जो प्राइमरी कैमरा है वो 50 मेगापिक्सल के साथ आता है विथ Sony LYT 700v और ओएस के साथ।इसके अलावा इसमें Sony IMX 882 टेलीफोटो थ्री टाइम्स ऑप्टिकल और 100 टाइम्स मैक्सिमम जूम का ऑप्शन भी मिलता है।8 मेगापिक्सल का ओमनी विजन अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है, जिसमें आप 4K 60 fps पर रियर में वीडियो शूट कर सकते हैं।

सेल्फी के लिए भी इसमें 50 मेगापिक्सल का जायस पावर्ड कैमरा दिया गया है जिसमें आपको ग्रुप सेल्फी और 0.8 आपको वाइड मिलता है. तो ओवरऑल इस फोन का कैमरा काफी अच्छा मिल रहा है।


बैटरी 


अब बात आती है बैटरी की तो इसमें 6500mh की एक बड़ी बैटरी दी गई है और वो भी 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ।बैटरी को दोस्तों हमने टेस्ट किया है बैटरी अच्छी परफॉर्म कर रही है।अब अगर चार्जिंग की बात करें तो एक घंटे के आसपास लगभग ये फुल चार्ज हो जाता है और आन एवरेज अगर बैकअप की बात करें तो 1 से ½ दिन का बैकअप तो आपको मिल ही जाता है।तो ओवरआल बैटरी भी यहां पर आपको ठीक - ठाक ही मिल जाती है।


निष्कर्ष 


कुल मिलाकर vivo V70 Elite एक शानदार ऑलराउंडर स्मार्टफोन बनकर सामने आता है, जो डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा हर मामले में संतुलित अनुभव देता है। 50,000 के बजट में यह फोन प्रीमियम फील के साथ पावरफुल फीचर्स ऑफर करता है। खासतौर पर इसकी बैटरी और कैमरा इसे और भी खास बनाते हैं। अगर आप एक बेहतरीन और स्टाइलिश स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ