तो दोस्तों आज हम रिव्यू करने वाले हैं Realme का एक नया फोन जिसका नाम है Realme 16 5G।यह फोन अभी जल्दी ही लांच हुआ है और इस फोन में आपको बहुत कुछ इंट्रेस्टिंग चीजें मिलने वाली हैं।इस फोन को हम पिछले कई दिनों से टेस्ट कर रहें हैं इसलिए मैंने सोंचा की क्यों न इसका एक कम्पलीट रिव्यू दिया जाये।तो आज के इस आर्टिकल में मैं इसके इंट्रेस्टिंग डिजाइन और इंट्रेस्टिंग फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं।तो चलिए बिना किसी देरी के ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो हमें फॉलो जरूर करें।
Realme 16 5G डिजाइन एंड बिल्ड क्वालिटी
अगर हम फोन के डिजाइन कर बिल्ड की बात करें तो यहां पर आपको इस बार एक डिफ्रेंस डिजाइन देखने को मिल जाएगी।यहां पर इसके पीछे की साइड में एंटी फिंगरप्रिंट डिजाइन मिल जाता है जिससे उंगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं।इसमें आपको डिफ्रेंस कलर देखने को मिल जायेंगे लेकिन अभी हमारे पास इसका वाइट वाला ही है।बाकी इसका बैक पालीकार्बोनेट का मिलता है लेकिन आपको फील पूरा मेटल का ही देने वाला है।थिकनेस इसके 8.1 mm के अराउंड मिल जाती है, वेट 189 ग्राम का मिल जाता है और साथ ही इसमें यहां पर ड्यूल स्पीकर भी देखने को मिल जाता है।इसी के साथ इसमें IP 66 से लेकर 69k और 69 प्रो की रेटिंग भी मिल रही है।
Realme 16 5G डिस्प्ले
बात करें डिस्प्ले की तो इसमें 6.57 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो न ही ज्यादा बड़ी है और न ही ज्यादा छोटी है और यह एक एमोलेड है। साथ ही इसमें 120 htz की हायर रिफ्रेश रेट मिल जाती है, फुल एचडी प्लस का रिज्यूलेशन मिल जाता है और इसके साथ - साथ इसमें आपको स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी अच्छी मिल जाती है।यहां तक की इसके वजल्स भी अच्छे हैं और सबसे खास बात यह है की इसमें आपको स्क्रीनगार्ड लगा लगाया मिल जाता है।इसमें हाई ब्राइटनेस अराउंड 1400 नीट्स के आसपास दिया गया है और पीक ब्राइटनेस 4200 नीट्स का है।इंडोर और आउटडोर विजिबिलिटी भी यहां पर अच्छी ही देखने को मिल जाती है।
प्रोसेसर
परफॉरमेंस के लिए इसमें दिया गया है MediaTek डाइमेंसिटी 6400।अब ये जो चिपसेट इस फोन में प्रोवाइड किया गया है ये बेसिक टास्क हैंडल कर लेता है जैसे नार्मल केजुअल गेमिंग करना हो, दूसरे दिन ब्राउजिंग करना हो या फिर वीडियो वगैरह देखना हो आदि।यहां तक की इसमें आपको LPDDR4X और UFS 2.2 लगा हुआ मिल जाता है और इसमें गेमिंग के लिए हमने खेलकर देखा था BGMi वगैरह इसमें आपको आराम से कर सकते हैं।
कैमरा
इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिल जायेगा ओ भी IMX 852 जिसमें साथ में आपको इआईएस मिल जाता है ओआइएस नहीं मिलता है।इसमें आप 60fps पर केवल फुल एचडी वीडियो ही शूट कर सकते हैं यहां पर 4K सपोर्ट आपको देखने को नहीं मिलेगा और कारण यह है की डाइमेंसिटी 6400 4K नहीं सपोर्ट करती है ज्यादा से ज्यादा 2K ही सपोर्ट कर पाती है।इसमें ओरा फ्लैश दिया गया है उसका भी आपको यूज कर सकते हैं पर यहां पर कोई अल्ट्रावाइड सेंसर देखने को नहीं मिलता है।बाकी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जहाँ आप फुल एचडी में 60 fps पर वीडियो वगैरह शूट कर सकते हैं।
बैटरी
अब बैटरी की बात करें तो यहां तो इसमें आपको 7000mh की एक बड़ी बैटरी मिल जाती है और 80W का चार्जर बॉक्स में मिल जाता है, लेकिन यह केवल 60W को ही सपोर्ट करता है।लेकिन एक घंटे के अंदर यह फोन को चार्ज कर देता है। तो चार्जिंग स्पीड ठीक है इसकी फास्ट चार्जिंग है और इसी के साथ में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट इस फोन में आपको देखने को मिल जाता है।अभी इसमें 7000mh की बैटरी होने की वजह से आपको एक से डेढ़ दिन का बैकअप तो यहां पर मिलना ही चाहिए।
नेटवर्क एंड कनेक्टिविटी
नेटवर्क एंड कनेक्टिविटी की बात आती है तो इसमें 15 5G बैंड्स दिया गया है,ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है और WiFi 5 दिया गया है।लेकिन यहां पर NFC देखने को नहीं मिलने वाला है पर जितने सेंसर्स हैं वो आपको देखने को मिल जाते हैं।अब भाई प्राइसिंग के बारे में तो हमें अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, जैसे ही कोई जानकारी मिलती है मैं आपको इनफार्मेशन प्रोवाइड कर दूंगा आर्टिकल के माध्यम से।बाकी हमारे हिसाब से इसकी प्राइस ठीक - ठाक ही होने वाली है।
निष्कर्ष
निष्कर्ष के तौर पर देखा जाए तो Realme 16 5G एक संतुलित स्मार्टफोन साबित होता है, जो डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में अच्छा अनुभव देता है। परफॉर्मेंस सामान्य उपयोग के लिए ठीक है, लेकिन कैमरा और कुछ फीचर्स में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। अगर आप एक स्टाइलिश फोन चाहते हैं जिसमें लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ डिस्प्ले मिले, तो यह डिवाइस आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।


0 टिप्पणियाँ