दोस्तों Samsung Galexy S26 5G को मुझे यूज करते हुए पूरे 10 दिन हो चुके हैं और आज 10 दिन यूज करने के बाद इस फोन का कम्पलीट रिव्यू आपको इस आर्टिकल में देने वाला हूं।अब मुझे यूज करने के बाद यह फोन कैसा लगा? कौन सी चीजें मुझे इसमें ज्यादा अच्छी लगीं? क्या कुछ चीजें इस फोन में इम्प्रूव हो सकती थीं।या फिर यह 1 लाख रूपये की प्राइस रेंज में एक परफेक्ट फ्लैगशिप बन जाता है सारा कुछ आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं।तो चलिए शुरू करते हैं।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
तो दोस्तों बात करते हैं सबसे पहले इसके डिजाइन के बारे में। तो इसका जो डिजाइन है न स्पेशली इसका जो पिंक गोल्ड कलर है ओ मुझे काफी ज्यादा ही प्रीमियम लगा।साथ ही इसमें मेटल का फ्रेम दिया गया है, बैक में ग्लास है और फ़्रंट में Roll Glass Victs 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है।इसका जो कैमरा लेआउट है न वो भी काफी अच्छा लगता है। इसके साथ ही जो इस बार नया वाला कट आउट आया है वो भी इसके एक अच्छा टच दे रहा है जिससे डिवाइस और भी काफी सॉलिड फील होता है।
डिस्प्ले
अब भाई 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है इस स्मार्टफोन में जिसकी वजह से जो इसका कामपैक्ट फॉर्म फैक्टर है न वो काफी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है।डिस्प्ले काफी अमेजिंग है इस स्मार्टफोन की और जो कलर्स आते हैं न डिस्प्ले में वो काफी ज्यादा पंची और एक्यूरेट आते हैं।साथ में फुल एचडी प्लस रिज्यूलेशन देखने को मिल जाता है इसमें जो 26 प्लस और अल्ट्रा में मिला है।ओवरआल काफी बढ़िया एक्सपीरियंस मिल जाता है डिस्प्ले का जो की 120 htz पर चलाने में काफी स्मूथ लगता है।
परफॉरमेंस और गेमिंग
बात करें दोस्तों परफॉरमेंस की तो जैसा की हमें पता है की इस वाले फोन में एक्सनोस 2600 मिल जाता है। अब यूज में कैसा है? अगर मैं अपना एक्सपीरियंस बताऊँ तो पहले वाले एक्सनोस से इसमें मुझे काफी ज्यादा चेंज लग रहा है।यानि की इसमें आपको एकदम बढ़िया फ्लैगशिप वाली परफॉरमेंस मिल रही है फिर चाहे ऐप्प वगैरह ओपनिंग की बात हो या मल्टीटास्किंग की।यहां पर इसमें अराउंड 3 मिलियन के आसपास AnTuTu स्कोर दिया गया है।वहीं इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Eligh Gen5 का प्रोसेसर दिया गया है।
गेमिंग की बात करूँ तो मैंने इस फोन में BGMi वगैरह खेली थी। लेकिन ग्राफिक्स को लेकर मैं इससे उतना संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि ग्राफिक्स सेटिंग को लेकर अभी भी स्मूथ में न तो 90fps आया है और न ही 120fps अनलॉक हुआ है।बाकी इसमें कोई दिक्कत नहीं आने वाली है आप इसमें चाहे जितनी तगड़ी गेमिंग करें।
बैटरी बैकअप
बैटरी बैकअप को लेकर इस वाले फोन से भाई मैं बहुत ज्यादा इम्प्रेस्ड हूं क्योंकि इस वाले फोन में आपको 4300mh की एक बढ़िया बैटरी मिल रही है, तो साइज के हिसाब से बैटरी यहां पर ठीक ही प्रोवाइड की गई है।यहां पर आपने एक बार अगर सुबह फुल चार्ज कर लिया न तो पूरा दिन आपका इजीली यह फोन निकाल देगा।साथ ही आप यहां पर 2 घंटे की गेमिंग भी कर सकते हैं।तो ओवरआल देखा जाये तो बैटरी की कैपेसिटी के हिसाब से काफी बढ़िया बैटरी बैकअप यहां पर मिल जाता है।
कैमरा रिव्यू
अब बात आती है की इस फोन के कैमरास कैसे हैं?तो आपको बता दूं की इसके बैक में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है, मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिल जाता है OS के साथ में।सेकेंड यहां पर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड दिया गया है और 10 मेगापिक्सल का इसमें टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही इसमें फ्रंट साइड में 12 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोटोज की बात करूँतो यह आपको दोस्तों एकदम फ्लैगशिप वाली फोटो निकाल कर देगा।
वीडियो में इसके बैक कैमरा से आप 8K 30fps तक रिकॉर्ड कर सकते हैं। वैसे यह काफी ज्यादा हाई रिज्यूलेशन हो जाता है, लेकिन नार्मल में मैंने इसमें रिकॉर्ड किया था तो यहां पर फुल एचडी 4K 60fps में यहां पर रिकॉर्डिंग अच्छे से वर्क करती है।सो भाई इस फोन में डेफिनेटली कैमरा तगड़े देखने को मिल रहें हैं।
निष्कर्ष
10 दिन इस्तेमाल करने के बाद दोस्तों मैंने जाना की Samsung Galaxy S26 5G एक प्रीमियम और भरोसेमंद फ्लैगशिप फोन साबित होता है। इसका डिजाइन, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस काफी इम्प्रेसिव हैं, जबकि बैटरी भी पूरा दिन साथ निभाती है। कैमरा क्वालिटी भी शानदार है, हालांकि गेमिंग ग्राफिक्स में थोड़ा सुधार हो सकता था। कुल मिलाकर, यह फोन 1 लाख की रेंज में एक अच्छा ऑप्शन है जो ज्यादातर यूजर्स की जरूरतों को आसानी से पूरा कर देता है।


0 टिप्पणियाँ