क्या हाल चाल है दोस्तों? अगले 5 मिनट में मै आपको 5 ऐसी RBI रजिस्टर्ड पर्सनल लोन ऐप्प के बारे में बताने वाला हूं जो की की RBI रजिस्टर्ड हैं और खुद NBFC हैं यानि की नॉन बैंकिंग फाइनेनशियल कंपनी हैं।इनके साथ आप पर्सनल लोन के लिए जा सकते हो और इनकी रेटिंग भी Google Play Store पर 4 से ज्यादा की है।यही नहीं इन एप्लीकेशन के डाउनलोड भी मिलियन में हैं।इसके साथ ही दोस्तों यह जो ऐप्प है यह Apple स्टोर पर भी उपलब्ध है और Google Play Store पर भी उपलब्ध है।तो चलिए ज्यादा देरी न करके हम ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं।
Poonawalla Fincorp ऐप्प
अब हमारे लिस्ट के नंबर 1 पर जो ऐप्प है दोस्तों उसका नाम है पूनावाला फिनकॉर्प।इस ऐप्प की रेटिंग गूगल प्ले स्टोर पर 4.1 की है और 50 लाख से ज्यादा इसके डाउनलोड हैं।इस एप्लीकेशन से आप 50 हजार से लेकर 5 लाख तक का लोन आसानी से ले सकते हैं।इस ऐप्प के इंट्रेस्ट रेट की बात करें तो यह 16% से लेकर 30% के बीच में रहता है, बाकी डिपेंड करता है की आपका सिविल स्कोर कितना अच्छा है।
काफी कम डॉक्यूमेंट आपको देने पड़ते हैं इस ऐप्प के माध्यम से जब आप लोन लेते हैं।आप इस ऐप्प के माध्यम से 3 महीने से लेकर मैक्सिम 3 साल तक का लोन ले सकते हो। बाकी इस ऐप्प का पीआर जो रहता है वह 20% से लेकर 40% के बीच में रहता है।
True Balance - लोन ऐप्प एंड यूपीआई
दूसरा लोन लेने पर्सनल लोन लेने का जो एप्लीकेशन है इसका नाम है - ट्रू बैलेंस।इस ऐप्प का प्ले स्टोर पर 50 मिलियन से ज्यादा का डाउनलोड है और 4.0 की रेटिंग है।ट्रू बैलेंस के माध्यम से आप ₹1000 से लेकर 2 लाख तक तक लोन ले सकते हो।लेकिन यहां पर आप 6 महीने से लेकर मैक्सिमम 12 महीने तक का लोन ले सकते हो। तो देखा जाये तो पर्सनल लोन के लिए यह भी काफी अच्छा प्लेटफॉर्म है।
बाकी इसमें आपको UPI का भी ऑप्शन मिल जायेगा। अगर किसी को आप पेमेंट करना चाहते हो या रिसीव करना चाहते हो, तो यहां पर आप अपना वॉलेट एक्टिव करके KYC करके इसमें आप पेमेंट सेंड अथवा रिसिव कर सकते हो।
Kissht Quick पर्सनल लोन ऐप्प
अब पर्सनल लोन की जो तीसरी एप्पलीकेशन सामने निकल कर आती है दोस्तों उसका नाम है किस्त।इसे भी आप चाहें तो इमरजेंसी में यूज कर सकते हैं और यह ऐप्प आपको 5 मिनट में लोन प्रोवाइड करा देती है।यहां पर यह ऐप्प सैलरी और सेल्फ एम्प्लॉयड दोनों के लिए मैक्सिमम अप टू 5 लाख का लोन ऑफर करती है वो भी विडाउट इनकम प्रूफ।लेकिन यहां पर आपका सिविल स्कोर ठीक - ठाक होना चाहिए तो आपको यहां पर लोन प्रोवाइड किया जायेगा।
किस्त के अंदर जो लोन लेने की लिमिट मिलती है दोस्तों वो 50 हजार तक की होती है। यानि की अगर हम 50 हजार तक का लोन लेते हैं तो अकाउंट में केवल ₹47,640 ही आते हैं बाकी प्रोसेसिंग फीस और GST मिलाकर ₹2360 काट लिए जाते हैं।इसके साथ ही इस ऐप्प का सालाना इंट्रेस्ट रेट 30% है।
Moneyview : यूपीआई, पर्सनल लोन
अगले ऐप्प का नाम है मनी व्यू। यह ऐप्प सैलरीड और सेल्फ इम्प्लोइड दोनों को लोन देती है आप इस ऐप्प इसमें जाकर चेक आउट कर सकते हैं।इसमें ₹5000 से लेकर मैक्सिमम जो लिमिट है वो आपको ₹1लाख तक मिल जाती है।खास बात यह है की इसमें लोन आपको NBFC के तहत ही प्रोवाइड किया जाता है। अगर आपका सिविल स्कोर सही है आपके अकाउंट से ज्यादा लोन एक्टिव नहीं है तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं।
अगर आप दोस्तों सेल्फ एम्प्लॉय हैं तो इस ऐप्प से आप विदाउट इनकम प्रूफ ₹15,000 तक का लोन ले सकते हैं। यहां पर आपकी ₹1027 की प्रोसेसिंग फीस काटी जायेगी और 3 महीने से 5 महीने का यहां पर टेन्योर अवेलेबल है।
Navi UPI इंश्योरेंस & लोन
अब बात करते हैं पांचवे ऐप्प के बारे में जिसका नाम है नवी ऐप्प।इस ऐप्प की खासियत यह है की यह खुद RBI रजिस्टर्ड एनबीएफसी है और इसकी रेटिंग 4 पॉइंट से ज्यादा की है।इसके साथ ही 10 करोड़ से ज्यादा इसके डाउनलोड हैं और इसमें भी आपको यूपीआई का ऑप्शन अवेलेबल है।अगर आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से लोन लेना चाहते हैं तो आप यहां पर 20 लाख तक का लोन ले सकते हैं।
इंट्रेस्ट रेट की बात करें तो 12% से लेकर 29.96% के बीच में इनका इंट्रेस्ट रेट स्टार्ट होता है।लेकिन एक बात और है की अगर आप की साल के तीन लाख की इनकम है तभी आप लोन के लिए यहां पर एप्लाई कर सकते हो।बाकी नावी काफी अच्छा प्लेटफॉर्म है
और यह आपको प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जायेगा।
निष्कर्ष
आखिर में दोस्तों, ये सभी RBI रजिस्टर्ड पर्सनल लोन ऐप्स आपकी जरूरत के समय मददगार साबित हो सकते हैं, लेकिन लोन लेने से पहले ब्याज दर, फीस और अपनी रिपेमेंट क्षमता को अच्छी तरह समझना बेहद जरूरी है। बिना सोचे-समझे लिया गया लोन आगे चलकर परेशानी बन सकता है। यह जानकारी केवल एजुकेशनल उद्देश्य के लिए है, हम किसी भी ऐप या लोन को लेने की सलाह नहीं देते, कृपया अपनी जिम्मेदारी पर निर्णय लें।






0 टिप्पणियाँ