दोस्तों अगर आप YouTube, Facebook या Instagram यूज करते हैं तो आपने कहीं न कहीं गुड स्कोर ऐप्प का ऐड जरूर देखा होगा।गुड स्कोर ऐप्प का कहना है की अगर आपका सिविल स्कोर सही नहीं है तो हम आपका सिविल स्कोर सही कर देंगे, आपको लोन आसानी से मिल जायेगा और आपको क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जायेगा।इस तरह से बहुत सारे दावे यह एप्लीकेशन करती है। आज के इस आर्टिकल में हम इस एप्लीकेशन के रियल्टी के बारे में बात करेंगे और इसका पूरा रिव्यू आपको देंगे।तो चलिए बिना कोई देरी किये ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं और इस ऐप्प के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
Good Score App क्या है?
दोस्तों जब हम गुड स्कोर ऐप्प के अबाउट सेक्शन में जाते हैं तो हमें इसके बारे में जो भी हमें एप्लीकेशन के अंदर मिलने वाला है पूरी डीटेल देखने को मिल जाती है, जिसे आप पढ़ सकते हो। बाकी आप एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लीजिये और ओपेन कर लीजिये। ओपेन करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर इंटर करना होगा। तो आप अपना मोबाइल नंबर डालकर आप यहां रजिस्टर कर सकते हो।जब आप रजिस्टर कर लोगे तो आपको ऊपर की तरफ राइट साइड में इनक्रीज टू योर क्रेडिट स्कोर लिखा मिलेगा और यहीं से आप अपना क्रेडिट स्कोर इनक्रीस कर सकते हैं।
App इंटरफेस एंड सेटअप
नेस्ट बात कर लेते हैं की ऐप्प को सेटअप कैसे करना है?तो सबसे पहले आपको पेमेंट के ऊपर क्लिक करना होगा।उसके बाद सेकेंड स्टेप आयेगा जहाँ आपको पे पेमेंट एप्लीकेशन चूज करना होगा की किससे आप यहां पर पे पेमेंट करना चाहते हो। ठीक इसके नीचे ही आपको ऑटो पेमेंट सेटिंग का भी ऑप्शन देखने को मिल जायेगा।जहाँ से आपको ₹99 से पेमेंट करना होगा तो एक बात आप यहां परध्यान में रख लीजियेगा की यहां पर इसमें आपकी पेमेंट ऑटोमैटिक मंथली कटने वाली है।लेकिन आप चाहो तो यहां से ऑटो पेमेंट को कैंसिल भी कर सकते हो।
इसके साथ ही इसमें आपको रेफर एंड अर्न का भी ऑप्शन मिल जायेगा और स्कोर प्रेडिकटर का भी ऑप्शन आपको इसमें मिल जायेगा।इसी के साथ इसमें आप ईएमआई वगैरह कैलकुलेट कर सकते हो। लोन ले सकते हो इम्प्रूवमेंट करने के लिए।
Good Score App में सिविल स्कोर कैसे चेक करें?
अब यहां पर बात आती है की इस ऐप्प में आप अपना सिविल स्कोर कैसे चेक कर सकते हैं तो आपको बता दूं की इसमें आपको एक लोन पेमेंट का ऑप्शन देखने को मिलेगा, क्रेडिट रिपोर्ट का ऑप्शन देखने को मिलेगा और एक इनक्रीस स्कोर का ऑप्शन देखने को मिल जायेगा।तो सबसे आपको लोन पेमेंट के ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना है तो जैसे ही आप क्लिक करोगे अपने बिल्स देखने को मिलेंगे।
अब इसमें आपको दिख जायेगा की लोन के कितने पेमेंट हैं। तो जब आप यहां से क्रेडिट कार्ड वगैरह ले लेंगे और साथ में लोन वगैरह ले लेंगे तब आपको अपना क्रेडिट स्कोर यहां पर देखने को मिल जायेगा।
Good Score App सिविल स्कोर बढ़ाने के टिप्स
सिविल स्कोर बढ़ाने के लिए आपको इस ऐप्प में चार स्टेप फॉलो करने होते हैं, तो वे कौन - कौन से हैं आइये जानते हैं -
1 यहां पर आपका पहला स्टेप यह है की अगर इसमें आप अपने प्लान को इम्प्रूवमेंट करते हो तो इसमें आपको 30 पॉइंट्स देखने को मिल जायेंगे।
2.अगला यहां पर इसमें आपको हर 23 घंटे के बाद आकर इसमें टास्क को कम्प्लीट करना होगा जिससे आपका इम्प्रूवमेंट यहां पर होता रहेगा और आपका सिविल स्कोर बढ़ता रहेगा।
3.तीसरा इसके अंदर आपको हर चीज की गाइडेन्स देखने को मिलेगी और वीडियो देखने को मिलेगी सिविल स्कोर को बढ़ाने के लिए तो दोस्तों ओवरआल एप्लीकेशन में वाकई दम है।
4.चौथा सबसे मेन स्टेप है दोस्तों जिसमें अब यहां पर बताया गया है की आपको लेट पेमेंट नहीं करना है, EMI टाइम पर भरना है और ज्यादा क्रेडिट कार्ड नहीं लेना है।
अब अगर ये कुछ बातें हैं जिनको आप ध्यान में रखोगे तो आपको सिविल स्कोर स्कोर ऑटोमेटिकली इनक्रीस हो जायेगा। लेकिन अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं दोगे, ईएमआई टाइम पर नहीं भरोगे तो आपका सिविल स्कोर बिगड़ जायेगा। फिर आपको इस ऐप्प को यूज करने का कोई फायदा नहीं है।
निष्कर्ष
अंत में, गुड स्कोर ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो बड़े दावे करता है, लेकिन उपयोग करने से पहले इसकी शर्तें और वास्तविकता समझना जरूरी है। अगर आप समय पर भुगतान करते हैं और वित्तीय अनुशासन रखते हैं, तो बिना किसी ऐप के भी आपका सिबिल स्कोर बेहतर हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही फैसला लें और किसी भी सेवा पर आंख बंद करके भरोसा न करें। हमेशा आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें और सुरक्षित निर्णय लें तभी लाभ मिलेगा।
इसे भो पढ़ें :- Best UPI App for Cashback – जानिए 2026 में ये 4 Apps दे रहे हैं सबसे ज्यादा Cashback!


0 टिप्पणियाँ