तो गाइस आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करने वाले हैं बेस्ट यूपीआई एप्लीकेशन की।देखिये आजकल मार्केट में बहुत सारे यूपीआई एप्लीकेशन आ चुके हैं, जिसके कारण लोग बहुत ही ज्यादा कन्फ्यूज होते हैं की आखिर किस ऐप्प को यूज करना चाहिए।पहले से तो आप जानते ही हैं की Phone Pay, Paytm, Google Pay इस प्रकार के बहुत सारे एप्लीकेशन मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन ये एप्लीकेशन कैशबैक के मामले में उतना अच्छे नहीं है।इसलिए आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको उन यूपीआई एप्लीकेशन के बारे में बताएंगे जो की एक अच्छा - खासा यूपीआई कैशबैक देते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Super.money - यूपीआई बाई फ्लिपकार्ट
दोस्तों आजकल एक नया एप्लीकेशन मार्केट में काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है और उसका नाम है सुपर मनी।ये Super.money एप्लीकेशन दोस्तों फ्लिपकार्ट ने लांच किया है और इस एप्लीकेशन के द्वारा यूपीआई करने पर एक अच्छा - खासा कैशबैक मिल जाता है।
इसे यूज करना काफी सिंपल है इसके लिए यहां पर इसमें अपना अकाउंट बनाना पड़ेगा और यहां पर आप अपना जो भी यूपीआई पेमेंट करते हैं तो आपके लिए कंपनी कहती है की हम हर ट्रांजेक्शन पर आपको 5% का कैशबैक देंगे।कैशबैक को दोस्तों आप अपने अकाउंट में भी विड्रॉल कर सकते हो। ओवरऑल काफी अच्छा यूपीआई एप्लीकेशन है मैं पिछले 2 साल से इसे ही यूज कर रहा हूं।
Navi ऐप्प
तो भाई दूसरे नंबर पर मैं जिस एप्लीकेशन के बारे में बताने जा रहा हूं वो है Navi यूपीआई ऐप्प।वैसे कहा जाये तो दोस्तों यह एक गोल्ड इन्वेस्टमेंट एप्लीकेशन है लेकिन यहां पर आप लोगों को पेमेंट करने के लिए भी यह कैशबैक देती है।इसमें आप जब यूपीआई पेमेंट करते हैं और जो कैशबैक आपको मिलता है वो आपको कॉइन के रूप में मिलता है।
यानि की जब आपके पास ज्यादा कॉइन हो जाते हैं तो आप इसके गोल्ड वाले कॉइन वाले सेक्शन में जाकर उन्हें अपने अकाउंट में रिडीम कर सकते हैं।इसमें पहले कैशबैक ज्यादा मिलता था लेकिन अब इसमें थोड़ा सा कैशबैक कम मिल रहा है, फिर भी यह सभी ट्रांजेक्शन पर कैशबैक दे रहा है।
Kiwi : यूपीआई क्रेडिट कार्ड, रिवॉर्ड
अगला ऐप्प है कीवी यूपीआई।इसमें आप क्रेडिट कार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं और यहां पर ये बताते हैं की अगर आप क्रेडिट कार्ड को यूज करके स्पेंड करते हैं तो आपको 5% तक का कैशबैक प्राप्त होता है। तो अगर आप चाहें तो क्रेडिट कार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं।इसके साथ में इसमें फ्लैट टिकट पर 1000 तक का डिस्काउंट मिल जाता है।बाकी यहां पर इसमें रेफर एंड अर्न का भी ऑप्शन मिल जाता हैं जहाँ पर आपको पर पर्सन का 1000 तक का कैशबैक प्राप्त हो सकता है।इसमें स्कैन करके पेमेंट करने पर आपको एक अच्छा कैशबैक मिल जाता है और भी बहुत सारी फैसिलिटी है इसमें तो आप चाहें तो इसे यूज कर सकते हैं।
POP: बेस्ट रिवॉड्स ऑन यूपीआई
इस ऐप्प का नाम से ही लग रहा है की यह एक अच्छा कैशबैक वाला यूपीआई एप्लीकेशन होगा। तो आपको बता दूं दोस्तों की जब आप इसमें फर्स्ट टाइम अपना यूपीआई अकाउंट बनाते हैं तभी ये आपको 50 पॉइंट दे देता है और यहां पर 1 पॉइंट बराबर 1 रूपया होता है।लेकिन एक बात बता दूं दोस्तों की इसमें आपको जो भी रिवॉड्स और कॉइन मिलता है उसे आप सीधे अपने अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।
इसमें आपको इसी ऐप्प में शॉपिंग का ऑप्शन मिल जाता है जहाँ आप अपने प्रोडेक्ट को पसंद करके उन पॉइंट को यूज करके आप सस्ते प्राइस में प्रोडेक्ट को खरीद सकते हैं।अब दोस्तों जैसे जो ई कॉमर्स वेबसाइट होती है उसकी अपेक्षा यहां पर प्रोडेक्ट थोड़ा सस्ते मिलते हैं, तो अगर आप ट्राई करना चाहें तो कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के समय में सही यूपीआई ऐप चुनना थोड़ा मुश्किल जरूर हो गया है, लेकिन अगर आप कैशबैक और रिवॉर्ड्स को ध्यान में रखकर ऐप इस्तेमाल करते हैं तो आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। Super.money, Navi, Kiwi और POP जैसे ऐप्स अपने-अपने तरीके से यूजर्स को बेनिफिट देते हैं। आप अपनी जरूरत और इस्तेमाल के हिसाब से सही ऐप चुनें और स्मार्ट तरीके से पेमेंट करके अतिरिक्त बचत का फायदा उठाएं।





0 टिप्पणियाँ