Best iPhone Tricks– ये iPhone Shortcuts के Hidden Features आपके काम को आसान बना देंगे!

 

Best iPhone Tricks– ये iPhone Shortcuts  के Hidden Features आपके काम को आसान बना देंगे!

नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप सब?तो दोस्तों अगर आप iPhone यूजर हैं और लांग टाइम से iPhone यूज कर रहें हैं लेकिन आपको शॉर्टकट्स के बारे में पता नहीं। तो भाई शॉर्टकट्स के अंदर बहुत ही अच्छा फीचर मिलता है।मतलब डेली टू डेली लाइफ के अंदर अगर आप शॉर्टकट्स बना लेंगे तो चंद मिनट का काम एक सेकेंडों में कर सकते हैं। तो कैसे करेंगे आइये एक - एक करके समझते हैं।


Find iPhone शॉर्टकट्स 


सबसे पहला जो शॉर्टकट्स है जैसे की आपने अपना फोन कहीं रख दिया है और आपको नहीं मिल रहा है तो आप जो है सेकेंडों में उसे ढूंढ सकते हैं।तो इसके लिए सबसे पहले आपको शॉर्टकट्स ऐप्प के अंदर जाना है और प्लस के आइकन के ऊपर क्लिक करना है और Ad Action के ऊपर क्लक करना है। फिर आपको यहां सर्च पर सेट वॉइल्यूम पर क्लिक करना है और मीडिया के ऑप्शन पर क्लिक करके रिंगटोन को 50 या फिर 100 पर कर देना है।फिर इसको रीनेम करके नाम में Find iPhone लिख देना है। अब आप चाहें तो इसका आइकन भी चेंज कर सकते हैं।

इसके बाद अब डन पर क्लिक कर देना है फिर स्टार्ट टाइमर्स पर क्लिक कर दीजिये और ड्यूरेशन में चले जाइये। इसमें आप 2 से 3 या फिर 4 सेकंड पर क्लिक कर सकते हैं। फिर अब आपका काम हो गया अब आपको इसको डन कर देना है।अब आप जैसे ही Siri को बोलेंगे की मेरा फोन कहाँ है तो लाउडली म्यूजिक बजेगा और आपको पता चल जायेगा की आपका फोन कहाँ है।


Send Message शॉर्टकट्स 


दोस्तों अगर आप सुबह - सुबह ऑफिस या कहीं काम पर जाते हैं और आप चाहते हैं की मेरे घर में अपने आप एक मैसेज चला जाया करे की हम यहां पर सही सलामत पहुँच गए, तो इसके लिए यह ट्रिक आपके बहुत काम में आने वाली है।तो इसके लिए आपको क्या करना है आइये जानें।इसके लिए आपको अपने iPhone के अंदर जाना है और शॉर्टकट्स में जाकर ऑटोमेशन पर क्लिक करना है।

फिर प्लस के आइकन पर क्लिक करना है और जो Arive का ऑप्शन है उसपर क्लिक करके अपने ऑफिस का या फिर जहाँ आपका शॉप है उसका लोकेशन सिलेक्ट कर लेना है और फिर टाइम को सिलेक्ट करके डन पर क्लिक कर देना है।उसके बाद ऑटोमेशन पर क्लिक करके सेंड मैसेज पर क्लिक कर देना है और जो भी मैसेज आपको भेजना है वो लिख देना है। फिर जिसके पास भेजना चाहते हो उसका नंबर ऐड करके डन पर क्लिक कर देना है। अब जैसे ही आप अपने ऑफिस या फिर शॉप पर पहुंचोगे तो जो टाइम आपने सेलेक्ट किया है उसके आधार पर आपके फैमली में जिस नंबर को आपने सिलेक्ट किया है उनके मोबाइल पर ऑटोमैटिक मैसेज चला जायेगा।


WiFi और Bluetooth शॉर्टकट्स 


अब इसके बाद जो अगला शॉर्टकट्स है वो है WiFi और Bluetooth शॉर्टकट्स।अब जैसे की हम रात में मोबाइल रखकर सो जाते हैं और वाईफ़ाई और ब्लूटूथ को ऑफ करते हैं तो केवल डिसकनेक्ट होता है ऑफ नहीं होता है। अब इसको बंद करने का क्या शॉर्टकट्स सॉल्यूशन है आईय जानें।इसके लिए सबसे पहले शॉर्टकट्स में जाईये और प्लस के आइकन पर क्लिक कीजिये।फिर ऐड एक्शन पर क्लिक करके WiFi सर्च कर लीजिये और फिर ऑन Wifi और मोबाइल डेटा दोनों को ऑफ कर दीजिये।फिर ब्लूटूथ को सेट करके उसको भो ऑफ कर दीजिये।इसके बाद नाम को रीनेम करके चेंज भी कर सकते हैं।अब आपको डन पर क्लिक कर देना है।


Best iPhone Tricks– ये iPhone Shortcuts  के Hidden Features आपके काम को आसान बना देंगे!


फिर होल्ड करके इन तीनों को होम पर लाकर छोड़ देना है।अब जैसे ही आप अपना वाईफ़ाई, ब्लूटूथ और मोबाइल देता को ऑन करोगे और फिर आप चाहते हो की इसे बंद करना है, तो इन तीनों को एक क्लिक में यहां से आप ऑफ कर सकते हैं तो है न दोस्तों कितनी अच्छी शॉर्टकट्स ट्रिक।


Charging Notification शॉर्टकट्स 



इसके बाद अगला जो शॉर्टकट्स है ये iOS 18  के अंदर दिया गया है।यह काफी अच्छा शॉर्टकट्स है और इसका नाम है Vocal शॉर्टकट्स।इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर एक्सेसिबिलिटी में चले जाना है यहां पर आपको Vocal Shortcuts क्रिएट करना पड़ेगा।तो वोकल शॉर्टकट्स के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये और कंटीन्यू पर क्लिक कर दीजिये।फिर इसके अंदर आपको मल्टीपल शॉर्टकट्स मिल जायेंगे लेकिन यहां पर आपको केवल Charging Notification को ही सिलेक्ट करना है और गो पर क्लिक कर देना है।फिर यहां पर आपको तीन बार चार्जिंग नोटिफिकेशन बोलके कमांड देना है और फिर यह कन्फर्म हो जायेगा उसके बाद कंटिन्यू पर क्लिक कर दीजिये।अब आप जैसे ही अपने फोन को चार्जिंग नोटिफिकेशन बोलेंगे तो यह बता देगा की आपका फोन कितने परसेंट चार्ज हुआ है।


निष्कर्ष 



आखिर में यही कहना चाहेंगे कि iPhone के शॉर्टकट्स आपके रोज़मर्रा के कामों को बेहद आसान और तेज़ बना सकते हैं। चाहे फोन ढूंढना हो, ऑटोमैटिक मैसेज भेजना हो या सेटिंग्स को एक क्लिक में कंट्रोल करना—ये सभी फीचर्स आपकी स्मार्ट लाइफ को और भी स्मार्ट बनाते हैं। बस थोड़ी सी समझ और सेटअप के बाद आप अपना काफी समय बचा सकते हैं। तो देर किस बात की, आज ही इन शॉर्टकट्स को आज़माइए।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ