मार्केट में जब भी कोई नया बजट वाला 5G स्मार्टफोन लांच होता है तो आमतौर पर उसे बहुत से लोग लाइटली लेते हैं और सोचते हैं की कोई बेसिक फीचर्स वाला ही फोन होगा।लेकिन इस बार Tecno के POP X 5G के के एंट्री लेते ही उसने यह सिग्नल दे दिया की कम प्राइस में भी यूजर्स को स्मूथ डिस्प्ले, बड़ी, बैटरी डिसेंट परफॉरमेंस और स्मार्ट Ai फीचर्स दिए जा सकते हैं।
अब अगर आप भी ऐसा ही स्मार्टफोन खोज रहे हैं जो डेली लाइफ में प्रेक्टिकल हो, बार - बार चार्जिंग न करनी पड़े और बेसिक से लेकर मॉडरेट यूजेस आसानी से हैंडल कर ले।तो यह डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम Tecno POP X 5G के बारे में कम्पलीट रिव्यू देंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं।
Tecno POP X 5G प्राइस
तो सबसे पहले हम सीधे प्राइस से शुरू करते हैं क्योंकि बजट सेगमेंट में यह सबसे बड़ा डिसाइडिंग फैक्टर होता है।अब आपको बता दूं की
Tecno POP X 5G की कीमत इसके 4 GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरियंट के लिए इंडियन मार्केट में ₹15,999 रखी गई है।वहीं इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वैरियंट इंडियन मार्केट में ₹17,999 में आता है।कुल मिलाकर यह फोन सीधे उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम बजट में एक अच्छा 5G एक्सपीरियंस चाहते हैं।
डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 6.78 इंचेस का एक एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिज्यूलेशन 720 *1576 पिक्सल है और यह 120htz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।इसके साथ ही 244htz का टच स्पैलिंग रेट भी दिया गया है जिससे की स्क्रॉलिंग स्मूथ रहती है और टच रिस्पॉन्स फास्ट करता है। हाँलाकि रिज्यूलेशन एचडी प्लस दिया गया है तो यहां पर हमें बहुत हाई एंड शॉर्पनेस की एक्सपेक्टेशन नहीं रखनी चाहिए।
परफॉरमेंस
अब अगला नंबर है परफॉरमेंस का। तो परफॉरमेंस में आपको इस स्मार्टफोन में देखने को मिल जाता है MediaTek की तरफ से डाइमेंसिटी 6400 का प्रोसेसर, जो की 6nm प्रोसेसर पर बेस्ड है।इसी के साथ इसमें आक्टाकोर CPU का सेटअप मिलता है। इसका मतलब यह है की यह फोन Instagram, Whatsapp, Chrome जैसे एपलीकेशन के ब्राउजिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है।
गेमिंग की बात करें तो BGMi वगैरह आप नॉर्मल प्लेय कर सकते हैं बाकी हैवी गेमिंग के लिए यह फोन डिजाइन नहीं किया गया है।साथ ही रैम की बात करें तो इसमें 4GB और 6GB के ऑप्शन मिलते हैं और डायनेमिक रैम एक्सपेंशन के साथ यह फोन और स्मूथ फील प्रोवाइड कराता है।
Tecno POP X कैमरा
कैमरास की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।ये सेटअप बेसिक फोटोग्राफी के लिए है और इसके साथ ही डे लाइट में डिसेंट फोटोज मिल सकते हैं लेकिन लो लाइट में परफॉरमेंस एवरेज ही रहता है।बाकी वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा ठीक - ठाक ही परफॉर्म करता है।
बैटरी
इस फोन की जो सबसे बड़ी हाईलाइट है ओ इस स्मार्टफोन की बैटरी है।अब जिस हिसाब से इस स्मार्टफोन का प्राइस है उस हिसाब से यहां पर दी गई है 6500mh की एक बड़ी बैटरी।यह बैटरी इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जाती है जिससे आप डेढ़ से दो दिन तक आसानी से फोन को यूज कर सकते हैं।
अगर आप हैवी यूजर हैं फिर भी आपको एक दिन का बैकअप आसानी से मिल. जायेगा। बाकी 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी आपको देखने को मिल जाता है जिससे की बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।
बिल्ड क्वालिटी
बात करें बिल्ड क्वालिटी की तो यह फोन बजट का होते हुए भी डिसेंट लुक प्रोवाइड कराता है। इसमें एरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम कैमरा डेको डिजाइन दिया गया है और इसकी थिकनेस 8.18mm की है।साथ ही IP 64 की रेटिंग दी गई है जो की डस्ट और वाटर स्पलैशेस से प्रोटेक्शन दिलाती है।यानि की डेली रफ यूजेस में भी यह फोन टिका रहता है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Tecno POP X 5G उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया चॉइस साबित होता है जो कम बजट में बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें मिलने वाली बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और डेली यूज के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस इसे प्रैक्टिकल बनाती है। हालांकि कैमरा और डिस्प्ले शार्पनेस में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, लेकिन प्राइस के हिसाब से यह डिवाइस अपनी वैल्यू अच्छी तरह जस्टिफाई करता है और सामान्य यूजर्स की जरूरतों को आसानी से पूरा करता है।
0 टिप्पणियाँ