Infinix Note 60 Pro वर्सेस Vivo V70। अब आप कहेंगे की इन दोनों स्मार्टफोन का तो कंम्पैरीजन बनता ही नहीं है, क्योंकि Vivo V70 तकरीबन डबल प्राइस में आता है।अगर रिसेंट टाइम में मुझे Vivo का कोई स्मार्टफोन पसंद आया है न तो वो है Vivo V70।इसका मैंने कैमरा टेस्ट, स्पेशफिकेशन वगैरह सब कुछ किया है जो की मुझे काफी ज्यादा अच्छा लगा।
वहीं Infinix की तरफ से मुझ कोई फोन अगर हाल ही में पसंद आया है तो वो है Infinix Note 60 Pro।आज के इस आर्टिकल में मैं आपको इन्हीं दोनों फोन के बारे में विस्तार से बताऊंगा की कौन सा फोन आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।
डिजाइन एंड डिस्प्ले
सबसे पहले हम इन दोनों स्मार्टफोन के डिजाइन और डिस्प्ले से स्टार्ट करें तो ये जो Vivo V70 का न ये थोड़ा छोटे साइज में आता है इसका 6.59 इंच का डिस्प्ले साइज है। तो ये काफी हद तक कामपैक्ट फील कराता है।जबकि ये Infinix Note 60 Pro का डिस्प्ले इससे थोड़ा बड़े साइज में आता है। इसमें आपको 6.78 इंचेस का डिस्प्ले देखने को मिल जाता है। दोनों में फ्लैट साइड्स हैं, फ्लैट बैक साइड देखने को मिलती है और फ्लैट ही डिस्प्ले दिया गया है।
वहीं अगर हम बात करें डिजाइन की तो Vivo के पास आपको प्रोपर IP68,IP69 और IP69K की डस्ट एंड वाटर की रेजिस्टेंट देखने को मिल जाती है तो इसे आप बारिश वगैरह में भी लेकर निकल सकते हैं।जबकि Infinix में आपको IP65 की डस्ट एंड वाटर की रेजिस्टेंट दी गई है, जो हलके फुल्के वाटर स्प्लशेस को बर्दास्त कर सकता है।बाकी बिल्ड और क्वालिटी में यह Vivo को मैच करता है क्योंकि दोनों में ही एल्युमीनियम का फ्रेम दिया गया है।
परफॉरमेंस एंड 5G
अगला अगर परफॉरमेंस की बात करें तो Vivo में आपको Snapdragon74 का प्रोसेसर देखने को मिल रहा है और UFS 4.1 का स्टोरेज टाइप है।तो स्टोरेज टाइप यहां पर काफी अच्छी प्रोवाइड की गई है।वहीं Infinix ने भी अपने परफॉरमेंस में काफी इम्प्रूवमेंट दिखाई है।इसमें आपको मिल रहा है Snapdragon 7s Zen4 का प्रोसेसर और AnTuTu स्कोर भी इसका 1 मिलियन के आसपास आता है।इसमें UFS 2.2 की स्टोरेज टाइप दी गई है।
अब जिस हिसाब से दोनों स्मार्टफोन में प्राइस का डिफ्रेंस है उसी हिसाब से इन दोनों स्मार्टफोन में परफॉरमेंस में डिफ्रेंस देखने को नहीं मिल रहा है।दोनों में दिए गए प्रोसेसर काफी फास्ट हैं और दोनों में ही 5G का सपोर्ट मिल रहा है।लेकिन एक बात बता दूं की दोनों स्मार्टफोन का जो AnTuTu स्कोर है उनके बीच में डेढ़ लाख का डिफ्रेंस है।तो देखा जाये तो जितना प्राइस का फर्क है उतना परफॉरमेंस में फर्क नहीं मिल रहा है।तो इस हिसाब से Infinix Note 60 Pro वैल्यू फॉर मनी की कैटेगरी में विन करता है।
बैटरी एंड चार्जिंग
इसके बाद बैटरी चार्जिंग स्पीड का डिपार्टमेंट काफी इंट्रेस्टिंग है।अब यहां पर Vivo छोटा फोन है लेकिन उसके बाद भी वह 6500mh की बैटरी प्रोवाइड कर रहा है वो भी 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ।चार्जर बॉक्स के अंदर देखने को मिल जाता है जो फोन को 55 से 55 मिनट में फुल चार्ज कर देता है।
अब Infinix की बात करें तो इसमें भी 6500mh की बैटरी प्रोवाइड की गई है और उसके साथ सेम 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।लेकिन इसमें 30W का वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है जोकि Vivo में देखने को नहीं मिलता है।यह फोन भी अराउंड 1 घण्टे में फुल चार्ज हो जाता है।अब यहां पर देखा जाये तो बैटरी के मामले में इंफीनिक्स Vivo से थोड़ा आगे है।
कैमरा कंपैरिजन
कैमरे के मामले में अब इन दोनों फोन्स में चीजें काफी इंट्रेस्टिंग मिलने वाली हैं।अब जाहिर सी बात है की Vivo के पास जायस वाले ऑप्टिक्स हैं,एज हैं और इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मिल जाता है। 3X इसमें नहीं है बाकी इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। बैक साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और सामने भी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo का सेल्फी कैमरा और टेलीफोटो लेंस Infinix से बहुत आगे है क्योंकि इंफीनिक्स का सेल्फी कैमरा वीक है।Infinix में बैक साइड में टेलीफोटो लेंस भी नहीं मिलता है।लेकिन बैक साइड में मेन कैमरे में Sony IMX 882 सेंसर दिया गया है जिससे आप 4K में 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।इसके साथ ही फ़्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।तो प्राइस के हिसाब से दोनों स्मार्टफोन के कैमरे में काफी डिफ्रेंस मिल रहा है।
निष्कर्ष
अब यहां पर दोनों स्मार्टफोन को मैंने कंपेयर कर दिया है।यहां पर जो प्राइस का डिफ्रेंस है उस हिसाब से अगर देखा जाये तो Infinix बहुत ज्यादा तगड़ी टक्कर देता है Vivo को।यहां पर सबसे कम डिफ्रेंस आपको परफॉरमेंस में मिलता है और डिजाइन और डिस्प्ले में तक़रीबन न के बराबर डिफ्रेंस देखने को मिलता है।लेकिन यहां पर बैटरी और चार्जिंग स्पीड के मामले में Infinix विन करता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में Vivo जीत जाता है अपने टेलीफोटो लेंस से, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से और 4K 60fps रिकॉर्डिंग की वजह से।अब आपको कमैंट्स सेक्शन में बताना है की अगर आपके पास बजट हो तो दोनों स्मार्टफोन में से आप कौन सा फोन चूज करना पसंद करोगे।


0 टिप्पणियाँ