OnePlus Nord 6 vs POCO X8 Pro: जानिए किसे खरीदना सही रहेगा?


OnePlus Nord 6 vs POCO X8 Pro: जानिए किसे खरीदना सही रहेगा?


35 हजार के सिंगमेंट के प्राइस के अंदर सबसे बड़ा स्कैम लो स्पेक्स नहीं ओवरथिंकिंग है क्योंकि ऑप्शन ही इतने स्ट्रांग आने लगे हैं की बंदा कंफ्यूज हो जाये की कौन सा बेस्ट है?एक साइड प्रीमियम फील और दूसरे साइड बेस्ट परफॉरमेंस।जी हाँ दोस्तों हम बात करने वाले हैं OnePlus Nord 6 vs POCO X8 Pro के कमपैरिजन की। अब सवाल यह आता है की कौन सा स्मार्टफोन है जबरदस्त स्ट्रांग और कौन सा स्मार्टफोन है रियल लाइफ में बेहतर। तो चलिए जानते हैं।


OnePlus Nord 6 vs POCO X8 Pro डिजाइन एंड बिल्ड क्वालिटी 


अब सबसे पहले आपको यह बताऊंगा दोस्तों की फोन को हाथ में लेने के बाद आपको कौन सा फोन कैसा फील देने वाला है।अब यहां पर Nord 6 क्लीन, मिनिमल क्लासी,फ्लैट बैक और सिंपल कैमरा मोड्यूल के साथ आता है।वहीं POCO X8 Pro स्पोर्टी प्लस अग्रेशिव डिजाइन, RGB लाइटिंग के साथ ड्यूल LED रिंग के साथ आता है जो देखने में काफी अच्छा लगता है।

लेकिन ट्वीस्ट की बात यह है की इस बार आपको POCO X8 Pro में ग्लास बैक के साथ आपको मेटल क फ्रेम भी देखने को मिलेगा जो की काफी सॉलिड फील देता है।साथ ही दोनों ही फोन में आपको IP68 और 69K की रेटिंग देखने को मिल जायेगी।


OnePlus Nord 6 vs POCO X8 Pro डिस्प्ले 


बात करें अगर डिस्प्ले की तो POCO X8 Pro में देखने को मिलता है 6.59 इंचेस क 1.5K htz क फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले प्लस DOLB विजन और HDR10 प्लस का सपोर्ट देखने को मिल जाता है और वो भी 3500 नीट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ।जबकि Nord 6 में देखें तो नंबर और भी क्रेज़ी हो जाते हैं। यहां पर आपको 6.78 इंचेस का 1.5K फ्लैट ओलेट डिस्प्ले प्लस 165 htz का रिफ्रेश रेट और 1800 नीट्स का हाई ब्राइटनेस मोड मिलता है जो एक्चुअली में यूजफुल है।रियल लाइफ में आपको केवल माइनर सा ही डिफ्रेंस फील होगा इन दोनों फोन की स्मूथनेस में।


OnePlus Nord 6 vs POCO X8 Pro परफॉरमेंस टेस्ट 



अब बात आती है परफॉरमेंस की तो Poco में MediaTek डाइमेंसिटी का 8500 का अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है।जबकि हमें Nord 6 में देखने को मिलता है Snapdragon 8s Gen 4। दोनों ही का AnTuTu स्कोर 2 मिलियन प्लस के आसपास देखने को मिलता है जो की काफी तगड़ा होता है।LPDDR5X रैम और UFS 4.1 की स्टोरेज टाइप आपको दोनों ही फोन्स में देखने को मिल जायेगा।


कैमरा रिव्यू 


OnePlus Nord 6 vs POCO X8 Pro: जानिए किसे खरीदना सही रहेगा?


अब आता है इन दोनों फोन्स के कैमरे का इंट्रेस्टिंग ट्वीस्ट।अब यहां पर Poco X8 Pro में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा विथ OIS, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।वहीं Nord 6 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 600 का मेन सेंसर विथ OIS, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट में सेल्फी कैमरा दिया गया है।

आप इन दोनों ही फोन के रियर साइड से 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हो।अब Poco X8 Pro में अल्ट्रावाइड सेंसर ऐडवांटेडस मिलता है लेकिन Nord 6 में इमेज प्रोसेसिंग बेहतर हो सकता है। आपके लिए बेहतर कौन सा है कमैंट्स में जरूर बतायें।


बैटरी 


अब जहाँ तक बात आती है बैटरी की तो बैटरी में गेम फ्लिप हो जाता है। यहां पर Poco X8 प्रो में 6500mh की बैटरी दी गई है और इसको चार्ज करने के लिए 100W की फास्ट चार्जिंग का इसमें सपोर्ट भी दिया गया है।जबकी Nord 6 में 9000mh की एक मैशिव बैटरी दी गई है और इसको चार्ज करने के लिए 80W का फास्ट चार्जर आपको इनबॉक्स में देखने को मिल जायेगा।तो अगर Oneplus का ऑप्टिमाइजेशन सही हुआ तो यह फोन अपने सेगमेंट में बैटरी किंग साबित होगा।


OnePlus Nord 6 vs POCO X8 Pro प्राइस डिफ्रेंस



सो अब बात आती है सबसे इम्पोर्टेन्ट चीज दोनों के प्राइस की।अब यहां पर बात करें Poco X8 Pro की तो इसका इफेक्टिव प्राइस 30K के अंदर देखने को मिलता है। जबकि Nord 6 का प्राइस ऑफर वगैरह लगाकर 35K के अंदर देखने को मिल जाता है।मतलब Poco अग्रेसिव प्राइसिंग के साथ अग्रेसिव स्पेसिफिकेशन भी देता है। तो अगर आप मैक्सिमम वैल्यू के साथ स्पेसिफिकेशन बेस्ट चाहते हो तो Poco आपके लिए बेस्ट हो सकता है, लेकिन  प्रीमियम फील के साथ रिफाइंड फील चाहते हो तो Nord 6 के साथ जा सकते हो।


निष्कर्ष 



आखिर में बात साफ है कि 35 हजार के आसपास असली कन्फ्यूजन खराब स्पेसिफिकेशन नहीं, बल्कि ज्यादा अच्छे ऑप्शन्स हैं। अगर आप वैल्यू, पावर और फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं तो POCO X8 Pro एक मजबूत डील बनता है। वहीं, प्रीमियम फील, क्लीन डिजाइन और बैलेंस्ड एक्सपीरियंस के लिए OnePlus Nord 6 बेहतर चॉइस है। इसलिए सही फैसला वही होगा जो आपकी जरूरत और यूसेज के हिसाब से फिट बैठे, न कि सिर्फ नंबर देखकर।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ