तो दोस्तों क्या आप लोग भी अपने मोबाइल फोन में Video Editing करने के लिए एक कमाल की बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्प ढूंढ रहे हो। तो आज के इस शानदार आर्टिकल में मैं आप लोगों को Android पर जो बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्प है,वो भी एक दो नहीं पूरे तीन ऐप्प के बारे में बताने वाला हूं।इन एप्लीकेशन से वीडियो एडिटिंग करना बहुत ही सिंपल है आप इन एपलीकेशन से प्रोफेशनल तरीके से एडिटिंग कर पाओगे।
यहां तक की आपको इन एप्लीकेशन के माध्यम से एडिटिंग करने के लिए प्रोफेशनल होने की जरुरत भी नहीं है। तो आर्टिकल बहुत ही शानदार होने वाला है दोस्तों।इसलिए चलिए बिना किसी देरी के हम ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं।
VN वीडियो एडिटर
तो पहले नंबर पर मैं जिस Video Editing ऐप्प के बारे में बताने वाला हूं गाइज उसका नाम है VN वीडियो एडिटर।यह वन ऑफ द बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्प है, जिसको मोबाइल में कोई भी एडिटिंग करता है न तो ओ इस्तेमाल करता है।यह ऐप्प बिलकुल फ्री और प्रोफेशनल लुक देता है।इसमें आपको फुल टाइमलाइन एडटिंग जैसा की PC सॉफ्टवेयर में होता है।
स्पीड कर्व स्लो मोशन और सिनेमैटिक इफेक्ट बनाने के लिए क्रोमा की यानि की वीडियो में ग्रीन स्क्रीन हटाने के लिए इसमें ऑप्शन दिया गया है। साथ ही इसके नये वाले अपडेट में ऑटो कैप्शन का भी ऑप्शन आ चुका है जो कमाल का रिजल्ट देता है।इसके साथ ही इसके लैंग्वेज में हिंदी का भी भी ऑप्शन दिया गया है और साथ में इसमें आप अपने फोंट को भी कस्टामाइज कर सकते हो।तो यह काफी कमाल का ऐप्प है दोस्तों।
कैपकट
दूसरे नंबर पर आता है CapCut ऐप्प।ये ऐप्प वीडियो एडिटिंग के लिए काफी ज्यादा पापुलर है।अगर आप शार्ट फॉर्म कंटेंट बनाना चाहते हो जैसे की Reel,Youtue Short और शार्ट वीडियोज वगैरह तो आपके लिए यह ऐप्प बेस्ट होने वाला है क्योंकि इसका ऑटो कैप्शन फीचर काफी ज्यादा फैमस और एक्यूरेट है।
इसके साथ ही इसमें तुम अपने वीडियो के बैकग्राउंड को आसानी से रिमूव भी कर सकते हो।इसी के साथ इसमें काफी सारी चीजें हैं जो ट्रेंडिंग के हिसाब से अपडेट होती रहती हैं जैसे की ट्रेंडिंग वीडियोज, ट्रेंडिंग इफेक्ट,ट्रेंडिंग ट्रांजिशन आदि।
इसमें आपको ट्रेंडिंग चीजों पर हेल्प तो होगा ही साथ ही इसका UI भी काफी इजी है।तो तुम इसमें वीडियो एडिटिंग जल्दी सीख सकते हो और यह ऐप्प कंप्यूटर और मोबाइल दोनों के लिए अवलेबल है।
एलाइट मोशन
अब दोस्तों लास्ट में ऐप्प है उसका नाम है एलाइट मोशन। अब इसे मैंने लास्ट नंबर पर क्यों रखा है वो मैं आपको आगे बताऊंगा। उसके पहले आपको बता दूं की अगर तुम आज के टाइम में एज अ प्रोफेशन वीडियो एडिटिंग सीखना चाहते हो तो तुम्हें कम्पीट करना होगा उन लोगों से जो आज के टाइम में वीडियो एडिटिंग कर रहे हैं जैसे की - ध्रुव राठी, नीतिश राजपूत महक मंगल आदि।तो अब आपकी वीडियो भी इनकी तरह प्रमोशनल दिखनी चाहिए।
लेकिन तुम्हारे पास उतनी अच्छी फैसिलटीज नहीं है, उतना अच्छा कंप्यूटर नहीं है। यानि की पीसी वगैरह नहीं है खाली आपके पास मोबाइल है। तो सच बता रहा हूं की तुम्हें इस ऐप्प को यूज करना चाहिए।लेकिन अगर आपको इसके सारे प्रीमियम फीचर यूज करने हैं तो आपको खाली थोड़ा दिमाग का इस्तेमाल करना होगा।
मित्रों तुमने After Effects ऐप्प का नाम तो सुना ही होगा।ये उसी का अल्टरनेटिव है।इस ऐप्प में सेम आप उसी तरह की वीडियो बना बना सकते हो और उसे एडिट भी कर सकते हो।इसके साथ ही इसमें आपको काफी सारे इमेजिंग इफ़ेक्ट भी देखने को मिल जायेंगे जैसे की मोशन ब्लर, कस्टम ट्रांजिशन कीफ्रेम बेस्ड एडिटिंग आदि।तो कुल मिलाकर यह काफी अच्छा एप्लीकेशन है खासकर वीडियो एडिटिंग के लिए और आप चाहें तो इसे ट्राई कर सकते हैं।
निष्कर्ष
अगर आप मोबाइल पर आसान और प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग करना चाहते हैं, तो VN वीडियो एडिटर, CapCut और एलाइट मोशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। हर ऐप अपने खास फीचर्स के साथ एडिटिंग को सरल और मजेदार बनाता है। चाहे आप शुरुआती हों या आगे बढ़ना चाहते हों, ये तीनों ऐप आपकी जरूरतों को पूरा करेंगे। बस अपनी क्रिएटिविटी दिखाइए और शानदार वीडियो बनाना शुरू कीजिए।




0 टिप्पणियाँ