दोस्तों फाइनली मार्च का महीना चल रहा है और इस मार्च के महीने में Samsung तैयार है अपने एक डिमांडेड सीरीज के अंदर अपने एक नये स्मार्टफोन को लांच करने के लिए जिसका नाम है Samsung Galaxy A57 5G स्मार्टफोन।लेकिन सबसे इम्पोर्टेन्ट बात यह है की इस स्मार्टफोन को लेकर हमें वेट करना चाहिए या फिर नहीं।साथ ही इस स्मार्टफोन में जो स्पेशीफिकेशन मिल रहे हैं ओ क्या इसके प्राइस सिगमेंट पर जस्टीफाई करते हैं या फिर नहीं।इन सभी डीटेल का आज के इस आर्टिकल में मैं कम्पलीट रिव्यू करने वाला हूं। तो चलिए बिना किसी देरी किये ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं।
Samsung Galaxy A57 5G डिस्प्ले
अब यहां पर अगर बात करते हैं इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की तो इसमें आपको देखने को मिलेगा 6.7 इंच का एक फुल एचडी डिस्प्ले।120 hatz के साथ यह सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है जो की देखने में थोड़ा स्लिम भी लगता है।इसी के साथ इसमें HDR 10 प्लस का सपोर्ट भी इसमें मिल रहा है जो की Netflix पे भी शो करता है।बाकी कलर की बात करें तो इस स्मार्टफोन के कलर्स अच्छे हैं, ब्राइटनेस भी 1900 तक दी गई है, HBM 1200 नीट्स है और यहां पर Gorilla Glass VTS प्लस का डिस्प्ले प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। फिंगरप्रिंट स्कैनर की बात करें तो यह पहले जैसा ही इसमें प्रोवाइड किया गया है।
Samsung Galaxy A57 5G परफॉरमेंस
अब यहां परफॉरमेंस के लिए इस बार क्या मिल रहा है? तो आपको बता दूं दोस्तों की पहले एक्सनोस 1580 था और इस बार यह 1600 मिलेगा।साथ ही 4 नैनोमीटर बेस्ड LPDDR 5x रैम और UFS 3.1 का स्टोरेज भी मिल रहा है।एक्सनोस 1680 इसमें नया मिडरेंज प्रोसेसर दिया गया है,लेकिन इसका प्राइस मिड रेंज से ऊपर जा चुका है।इसका AnTuTu स्कोर 14 लाख के आसपास आता है और इसके साथ ही इसमें 60fps पर आप BGMi वगैरह खेल सकते हो।यह स्मार्टफोन Android16 के साथ आता है और इसमें आपको 1 UI 8.5 के साथ फ्यूचर में इसको सॉफ्टवेयर 6zen OS का अपडेट भी मिलेगा।
कैमरा
कैमरे की अगर बात करें तो इसमें लास्ट ईयर में जो कैमरा था वही दिया गया है। यहां पर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा,12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा,5 मेगापिक्सल का मैक और 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल रहा है।इसके कैमरे से मैंने कुछ अलग - अलग फोटो क्लिक की थी तो फिलहाल फोटो क्वालिटी मुझे अच्छी लगी।इसके साथ में सेल्फी की फोटो भी यहां पर ठीक - ठाक ही मिल जाती है।बाकी रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 4K 30fps का ऑप्शन मिल रहा है और सेल्फी में भी आपको सेम ही ऑप्शन मिलेगा। इसके मेन कैमरा से आप 1080 30 से 60fps में आप रिकॉर्डिंग कर सकते हैं
बैटरी
बात करें इस स्मार्टफोन के बैटरी की तो इसमें आपको फिर से 5000mh की बैटरी देखने को मिल रही है और 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।लेकिन आम तौर पर Samsung वाले बॉक्स में चार्जर नहीं देते है तो यहां पर भी आपको चार्जर अलग से ही खरीदना पड़ेगा।तो गाइस ओवरआल यहां पर बैटरी भी ठीक - ठाक मिल रही है इस बार भी अपकमिंग Galaxy A 57 5G स्मार्टफोन के इंडियन यूनिट में।
प्राइस और कंपैरिजन
तो ये कुछ जानकारी थी इस स्मार्टफोन को लेकर बाकी Galaxy A56 वर्सेस Galaxy A57 में ज्यादा कुछ डिफ्रेंस नहीं है कुछ फीचर इसके सेम हैं तो कुछ इसमें नये दिए गए हैं।जैसे की सेम बैटरी है, सेम चार्जिंग सपोर्ट है वहीं इस बार IP68 नई रेटिंगऐड कर दी गई है, पहले से थोड़ा स्लिम हुआ है और प्रोसेसर में थोड़ा इम्प्रूवमेंट कर दिया गया है।
पहले ये 8 GB रैम 128 GB के साथ आता था पर अब ये सीधा 8 GB रैम और 256 GB के साथ स्टार्ट होगा।अब प्राइस की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वैरियंट की प्राइस ₹56,999 है और वहीं 12GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वैरियंट की प्राइस यहां पर ₹62,499 दी गई है।हाँलाकि कार्ड वगैरह लगाके कुछ 2 से 3 हजार तक का डिस्काउंट आपको मिल सकता है।
निष्कर्ष
निष्कर्ष के तौर पर कहा जाए तो Samsung Galaxy A57 5G एक संतुलित स्मार्टफोन है, जिसमें डिस्प्ले, परफॉरमेंस और बैटरी ठीक-ठाक लेवल की मिलती है। हालांकि कैमरा में ज्यादा बदलाव नहीं है और कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है। अगर आप Samsung ब्रांड और प्रीमियम फील को प्राथमिकता देते हैं, तो यह फोन आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है, वरना इसी बजट में दूसरे विकल्प भी देखने लायक हैं।


0 टिप्पणियाँ