iPhone 18 – क्या ये अब तक का सबसे बड़ा Upgrade है? Leaks पढ़कर चौंक जाओगे!

 

iPhone 18 – क्या ये अब तक का सबसे बड़ा Upgrade है? Leaks पढ़कर चौंक जाओगे!

नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका आज के एक और शानदार आर्टिकल में।दोस्तों आजकल iPhone 18 के बारे में कुछ ज्यादा ही सुनने को मिल रहा है तो क्या यह फोन लांच होने वाला है? आज के इस आर्टिकल में दोस्तों इसी के बारे में हम बात करने वाले हैं और साथ ही iPhone Fold कब आ रहा है आज के इस आर्टिकल में यह भी बताऊंगा?तो पहले आपको बता दूं की हमारा जो पहला सेक्शन होगा वो होगा iPhone 18 Pro Max का होगा और जो दूसरा होगा वो होगा हमारा iPhone फोल्ड का।तो चलिए बिना देरी किये ब्लॉग पोस्ट में हम आगे बढ़ते हैं।


iPhone 18



तो दोस्तों सबसे पहले हम iPhone 18 सीरीज के बारे में बात कर लेते हैं। तो यहां पर हम प्रो की बात नहीं कर रहे हैं यहां पर हम iPhone 18 की बात कर रहे हैं।यह स्मार्टफोन इस साल रिलीज नहीं हो रहा है यह होगा मार्च में अगले साल।इस साल जो सितम्बर में इवेंट है उसमें सिर्फ 18 Pro Max और iPhone फोल्ड आने वाला है।यहां तक की iPhone फोल्ड की अनाउंसमेंट भी सितम्बर में होने वाली है।अब रिलीज कब होगा उसके बारे में आइये बात करते हैं।

अब अगर बात करें iPhone 18 की तो iPhone 18 और 18E ये दोनों स्मार्टफोन आएंगे मार्च 2027 में।अब Apple रिजीज का जो पूरा साइकिल है उसे चेंज करने वाला है और यहां पर इसका कारण है Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन।इसलिए यहां पर अब सारी चीजें दोबारा से करनी पड़ रहीं हैं।तो यहां पर मार्च में आयेगा 18,18E और सितम्बर में आयेगा Pro, Pro Max और फोल्ड और अगर आप पूछोगे Air का क्या हुआ तो Air अभी ज्यादा बिक नहीं रहा है इसलिए Apple इसको लांच करने के लिए अभी तक श्योर नहीं है।


iPhone 18 Pro Max 


iPhone 18 – क्या ये अब तक का सबसे बड़ा Upgrade है? Leaks पढ़कर चौंक जाओगे!


अब यहां पर बात करें 18 Pro और Pro Max की तो इसमें आपको 17 Pro और Pro Max की तरह सेम डिजाइन देखने को मिलेगा।केवल एक डिफरेंस जो इसका डायनेमिक आइलैंड है उससे आपको पता चलेगा की यह 17 प्रो नहीं है 18 प्रो है।तो 17 प्रो के कंपैरीजन में 18 प्रो सीरीज के डायनेमिक आइलैंड का साइज काफी छोटा होने वाला है और साथ ही थिकनेस भी हल्की मिलेगी।

यह Apple का पहला अपना प्रो सीरीज का डिवाइस होगा जिसमें वो अपना खुद का C2 माडेम दे रहा है।इसमें दो तरीके की 5G टेक्नोलॉजी दी गई है और साथ में स्क्रीन साइज की बात करें तो सेम रहने वाले हैं। 6.3 इंचेस और 6.9 इंचेस जो की हमें 17 प्रो में मिलते हैं। इसमें आपको कैमरा में थोड़ा चेंजेस देखने को मिल सकता है जैसे की अब यहां पर आपको वैरिएबल अपर्चर देखने को मिलेगा।इसके साथ ही अपर्चर को कंट्रोल करने का ऑप्शन भी यहां पर मिलेगा।


स्मार्ट ग्लासेस 


अब अगला स्टेप है हमारा Apple का रॉकेट Ai ग्लासेस स्टाइल जिसके बारे में हम यहां पर बात करेंगे।यह एक ब्रांड न्यू Ai ग्लास है और इस ग्लासेस के अंदर इसका जो वेट है ओ अराउंड 38.5 ग्राम है।इसके के साथ इस ग्लासेस में आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिल जाता है जहाँ पर वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p की 60
फ्रेम पर सेकंड मिल जाती है।वर्टीकल या फिर होरीजेंटल आप ऐप्प के अंदर सेलेक्ट कर सकते हो।फोटो और वीडियो के लिए इसमें आपको बटन मिल जाता है जिससे आप काल अटेंड कर सकते हो, म्यूजिक सुन सकते हो और भी बहुत सारी चीजें आप यहां पर कर सकते हो।तो यह सारे फीचर आपको इस Apple के सनग्लासेस में मिल रहे हैं।


iPhone Fold


तो फाइनली अब बात कर लेते हैं iPhone Fold की, जिसके बारे में हम इतना एक्साइटेड हैं।अब ये जो iPhone फोल्ड होने वाला है इसका नाम मेरे हिसाब से आइफोन फोल्ड तो नहीं हो सकता।अब सभी कंपनीयों की तरह ऐप्पल ने भी सोंचा की मैं भी क्यों न अपना एक Fold स्मार्टफोन लांच करूँ, लेकिन मेरे हिसाब से तो इसका नाम कुछ और ही होगा।लेकिन खैर छोड़ो बात करते हैं इसकी डिजाइन की तो ऐप्पल इस फोल्डेबल फोन में देने वाला है बुक स्टाइल डिजाइन जो की वाइडर होगा।जैसे Google Picsal डिवाइसेस रहते हैं, उसी तरह का लुक यहां पर मिल सकता है।

साथ ही इसमें 4/3 का एकस्पेक्ट रेशियो भी दिया गया है।iPad मिनी साइज का ओलेट डिस्प्ले भी मिल रहा है और 5.5 इंचेस की स्क्रीन आपको फ्रंट वाली मिलेगी और जब स्क्रीन आप ओपेन करोगे तो वो स्क्रीन होगी 7.8 इंचेस की।बाकी इसमें 4.5mm की थिकनेस भी मिल रही है।अब iPhone Fold अगर आप लेना चाहते हैं तो दिसंबर तक तो इंतजार करना ही पड़ेगा।


निष्कर्ष 


 दोस्तों इस आर्टिकल में हमने iPhone 18 सीरीज, iPhone 18 Pro Max और आने वाले फोल्डेबल iPhone के बारे में सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में समझी। आने वाले समय में Apple अपने लॉन्च पैटर्न में बदलाव करके यूजर्स को नए एक्सपीरियंस देने की तैयारी कर रहा है। अगर आप नए iPhone का इंतजार कर रहे हैं तो धैर्य रखें, क्योंकि आने वाले डिवाइस काफी खास और इनोवेटिव होने वाले हैं। साथ ही कीमत और फीचर्स पर नजर रखें।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ