दोस्तों स्वागत है आपका आज के एक और नये और धमाकेदार ब्लॉग पोस्ट में। दोस्तों जब भी मुझसे कोई पूछता है की मैं कौन सा Ai टूल यूज करूँ तो मैं NotebookLM को लगभग कर किसी किसी को रेकमेंड करता हूं।चैटजीपीटी,गूगल जेमीनाई, परप्लेक्ससिटी को तो सब लोग जानते हैं सब यूज कर रहे हैं लेकिन जब बात आती है NotebookLM की तो या तो लोग इसके बारे में नहीं जानते या जो लोग जानते हैं वे इसे इग्नोर कर देते हैं।कारण यह है की वो लोग इसकी असली काबिलियत जानते ही नहीं।आज के इस आर्टिकल में मैं आपको इसके हर फीचर के बारे में बताऊंगा और साथ ही इसको कैसे यूज करें? वो भी बताऊंगा, तो चलिए शुरू करते हैं।
NotebookLM ओवरव्यू
सबसे पहले तो आपको बता दूं की आप नोटबुक एलएम को फ्री में यूज कर सकते हैं। आप गूगल में जाकर NotebookLM पर क्लिक करके साइन अप कर लें और ट्राई नोटबुक एल एम पर क्लिक करें।फिर आप इसके ऊपर होम पेज पर आ जायेंगे जहाँ पर आपको कुछ फीचर देखने को मिल जायेंगे जो की हमेशा अपडेट होते रहते हैं।लेकिन इससे पहले आप इसे यूज करो आपको समझना पड़ेगा की आखिर ये नोटबुक होते कैसे हैं और इनको क्रिएट कैसे करना है और इनमें क्या - क्या फीचर मिलता है?तो इसके लिए हमें अपना न्यू नोटबुक क्रिएट करना पड़ेगा।
Notebook कैसे क्रिएट करें?
Notebook क्रिएट करने के लिए क्रिएट अवर नोटबुक पर जाना है और आपको कुछ सोर्सेस ऐड करना है।अब नोटबुक एलएम में यहां पर आप कोई भी सोर्सेज प्रोवाइड कर सकते हो, चाहे व पीडीएफ में हो,टेक्सट में हो या मार्कडाउन में हों। यहां तक की चाहे आप गूगल सीट्स,गूगल स्लाइड या फिर यूट्यूब यहां पर एड कर सकते हो।तो नोटबुक एल एम इन सभी के बेसिस पर रिस्पॉन्स देता है।यानि की आप अपने प्रोवाइड किये गए सोर्सेस से सम्बंधित आप यहां पर चैट कर सकते हो।यहां पर आप एक बार में 50 फाइल अपलोड कर सकते हो और चैट कर सकते हो।
चैटिंग विथ योर सोर्सेस
अब देखो दोस्तों इसके सबसे ऊपर आपको नोटबुक का टाईटल और समरी मिल जाता है की सोर्सेज आपको क्या प्रोवाइड कर रहे हैं।अब इसमें क्या है की आप क्वैस्चन पूछकर चैट भी कर सकते हो वो भी अपने मन का कोई भी सवाल। अब क्या है की अगर आपके सवाल से सम्बंधित कोई भी इनफार्मेशन सोर्सेस में होगा तो वो आपको मिल जायेगा।इसी तरह से आप वेरीफाई भी कर सकते हो की यह इनफार्मेशन सही है की नहीं।
कस्टामाइज़ योर चैट
आपको बता दूं दोस्तों की इसमें कस्टामाइज़ योर चैट का भी ऑप्शन मिल जाता है।अब अगर इसपर आप क्लिक करेंगे तो आपको पूछा जायेगा की आपको किस तरह का कन्वर्सेशन करना है।उदाहरण के लिए अगर आपको पढ़ाई के लिए यूज करना है और आप चाहते हो की इसका जो भी रिस्पॉन्स आये ओ एज अ गाइड आये तो तो आप यहां पर वो ऑप्शन भी सिलेक्ट कर सकते हो।इसमें आप कस्टम पर क्लिक करके बेसिकली बता सकते हो की मुझे किस स्टाइल में रिस्पॉन्स चाहिए तो यहां पर आप अपने किसी भी चैट को आसानी से कस्टामाइज कर सकते हो।
NotebookLM स्टूडियो सेक्शन
अब बारी आती है NotebookLM स्टूडियो की जिसमें आपको बहुत से बेहतरीन टूल और फीचर्स मिलते हैं और ये आपके लिए बहुत है यूजफुल हो सकते हैं।फिलहाल तो अभी इसमें 6 ऑप्शन दिए गए हैं लेकिन हो सकता है की भविष्य में इसमें आपको और भी ऑप्शन देखने को मिल जाएँ।
ऑडियो ओवरव्यू
अब आखिर ये Audio Overview है क्या?तो यह एक Ai पोडकास्ट जेनरेट करता है वो भी आपके सोर्सेस पर।इसमें दो Ai होस्ट बात कर रहें होते हैं डिस्कर्स कर रहे होते हैं और उसे सुनकर आप किसी भी कॉन्सेप्ट या टॉपिक को आसानी से समझ सकते हैं। इसमें आपको चार ऑप्शन देखने को मिल जाता है - डीप डाइव,ब्रीफ क्रिटिक और डिबेट।इसके बाद इसमें आपको चूज लैंग्वेज का भी ऑप्शन मिल जाता है।
वीडियो ओवरव्यू
वीडियो ओवरव्यू जिससे आप एक्सप्लेन वीडियो जेनरेट कर सकते हो वो भी अपने सोर्सेस के आधार पर।यह बहुत ही इंट्रेस्टिंग फीचर है अगर आप स्टूडेंट हैं और कोई भी कांसेप्ट समझ में नहीं आ रहा है तो उसका बस आप यहां पर सोर्सेस अपलोड कर दो और जेनरेट वीडियो पर क्लिक कर दो।तो यह बहुत ही बेहतरीन है और इसमें आपको दो ऑप्शन मिल जाता है पहला एक्सप्लेनर का और दूसरा ब्रीफ का।उसके बाद इसमें आप लैंग्वेज चूज कर सकते हो और साथ ही इसमें विजुअल स्टाइल का ऑप्शन मिलता है वो भी काफी बेहतरीन है।
तो दोस्तों ये थी कुछ NotebookLM से सम्बंधित जानकारी और उसके कुछ फीचर। इनमें से हमने जो जरुरी फीचर थे केवल उन्हीं के बारे में बताया है इनमें से कौन से फीचर अच्छे लगे ओ हमें कमैंट्स बॉक्स में जरूर बतायें।
निष्कर्ष
तो दोस्तों ये थी NotebookLM से जुड़ी कुछ खास जानकारी और इसके जरूरी फीचर्स, जिन्हें हमने आसान भाषा में समझाने की कोशिश की। उम्मीद है अब आपको इसकी असली ताकत समझ आ गई होगी। अगर आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो आपका काम पहले से काफी आसान हो सकता है। अब आपकी बारी है इसे खुद ट्राय करने की और अपने अनुभव कमेंट्स में जरूर शेयर करें, ताकि बाकी लोगों को भी मदद मिल सके।


0 टिप्पणियाँ