क्या vivo X300 खरीदना चाहिए? जानिए 1 महीने के बाद पूरा सच!


क्या vivo X300 खरीदना चाहिए? जानिए 1 महीने के बाद पूरा सच!

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और बेहतरीन आर्टिकल में। दोस्तों नोटिस करने वाली बात आपको पता है क्या है?बात यह है की Android की दुनिया में 2026 से पहले कॉमपैक्ट फोन नहीं आया करते थे।लेकिन हमने 2026 में देखा की अलमोस्ट सारे ब्रांड्स ने अपने - अपने छोटे फोन्स लांच कर दिए हैं।अब आपको बता दूं की ये जो कॉमपैक्ट फोन्स होते हैं ये कम्प्रोमाइज के साथ आते ही आते हैं।जैसे की उदाहरण के तौर पर Oneplus 13s आया था और वो बहुत ही अच्छा फोन था।दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं vivo X300 का अपना पिछले 1 महीने का अनुभव शेयर करने वाला हूं। तो चलिए बिना किसी देरी के ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं।


Vivo X300 कैमरा 


दोस्तों अगर बात करें इस फोन के कैमरे की तो आपको बता दूं की Vivo की खुद की वेबसाइट बताती है की इसके अंदर आपको बहुत ही सॉलिड कैमरा सेटअप मिलने वाला है।यहां पर आपको मिलेगा 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा,50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा।साथ ही फ्रंट में आपको इस बार 50 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा मिल रहा है।तो दोस्तों ओवरआल पिक्चर क्वालिटी आपको बहुत ही एलीट देखने को मिलने वाली है।


Vivo X300 बिल्ड क्वालिटी एंड डिजाइन 


अब अगर इसके डिजाइन की बात करें तो डिजाइन इसकी सब्जेक्टिव होती है।इसके बैक में आपको फाइबर ग्लास का सपोर्ट मिल जाता है, जो की एक अच्छा वाला मटेरियल है और इससे फिंगरप्रिंट और स्मचेस और स्क्रेच नहीं आते हैं।इसके बैक साइड से लुक बिलकुल प्रीमियम वाली आती है और इसके अंदर जो मिडिल फ्रेम है वो एल्युमीनियम अलाय वाला मिलता है। इसकी वजह से जो इसकी स्ट्रेंथ है वो एकदम तगड़ी हो जाती है।तो भाई आपको बता दूं की यूज करने में यह फोन काफी कम्फर्टेबल है।


परफॉरमेंस 


अब अगर परफॉरमेंस की बात करें न तो आपको बता दूं दोस्तों की इसका जो CPU है वो बहुत ही ज्यादा पावरफुल है।साथ ही फोन हीटिंग को भी सही से कंट्रोल कर रहा है।इसमें आपको MediaTek की तरफ से डाइमेंसिटी 9500 का चिपसेट मिल जाता है जो 3nm पर बेस्ड है।साथ ही में फोन की रैम मैनेजमेंट भी मुझे काफी अच्छी लगी है क्योंकि मैं जहाँ पर ऐप्प को छोड़ता था न वहीं से वो वापस स्टार्ट हो जाती थी।तो दोस्तों ज्यादातर यूजर के लिए इसका इनफ ही परफॉरमेंस है।


बैटरी


क्या vivo X300 खरीदना चाहिए? जानिए 1 महीने के बाद पूरा सच!


अब अगर बैटरी की बात करूँ न तो जो ये कम्पैक्ट फोन होते हैं इनकी बैटरी में कम्प्रोमाइजेस देखने को मिल जाते हैं।अब जाहिर सी बात है इसमें आपको 6040mh की बैटरी दी गई है और 90W की चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।तो सुनने में यह कॉम्बिनेशन बहुत सही लग रहा था, लेकिन मेरे 1 महीने के यूज करने के बाद आपको प्रेक्टिकली भी अगर बताऊँ तो इस फोन का बैटरी बैकअप बहुत सही है।मतलब फुल डे हैवी यूज करने के बाद भी यह फोन इजली चला है।यानि की 9 से 10 घंटे तक इस फोन की बैटरी आसानी से चल जाती है।


डिस्प्ले 


इस फोन में आपको कलर एक्यूरेट डिस्प्ले देखने को मिल जायेगा।साथ ही इसकी आउटडोर विजिबिलिटी में भी आपको कोई इशू नहीं आने वाला है।इन दिनों मैंने इस फोन पर OTT कंटेंट भी देखा है तो भाई कंटेंट एक्सपीरियंस भी मुझे इसमें काफी अच्छा लगा।इसमें आपको 6.72इंच का 2K फ्लैट एलटीपीओ डिस्प्ले देखने को मिल जायेगा वो भी 120htz के रिफ्रेश रेट के साथ में।बाकी USB 3.2 का अल्ट्रासोनिक फिंगर प्रिंट भी इसमें आपको देखने को मिल जायेगा।


सॉफ्टवेयर 


अब अगर मोस्ट इम्पोर्टेन्टली सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस बताऊँ इस फोन का तो दोस्तों एक चीज हमें माननी पड़ेगी की इसमें Funtouch OS यहां पर बहुत ज्यादा मॉर्डन नहीं दिखती है, लेकिन ओरिजन OS आई है जो बहुत ज्यादा मॉर्डन दिख रही है।इसमें विजेट्स काफी मॉर्डन दिखते हैं और जो UI में कस्टामाइजेशन के ऑप्शन हैं वो बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं।इसमें Vivo ने बहुत ज्यादा Ai डाल दिया है लेकिन जो Ai के फीचर हैं वो ठीक - ठाक ही काम कर रहें हैं।कॉल के समय में Ai ट्रांसलेशन भी बहुत अच्छे से इसमें काम कर रहा है। तो ओवरआल दोस्तों इस फोन का सॉफ्टवेयर तो मुझे अच्छा ही लगा है, बाकी अपना ओपेनियन जरूर दीजियेगा।


निष्कर्ष


अगर आप एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo X300 आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी—तीनों ही जगह यह फोन अच्छा बैलेंस दिखाता है। हाँ, कुछ छोटे-मोटे कम्प्रोमाइज जरूर हैं, लेकिन डेली यूज में यह ज्यादा महसूस नहीं होते। कुल मिलाकर, 1 महीने के अनुभव के बाद कहा जा सकता है कि यह फोन अपनी कीमत और फीचर्स के हिसाब से काफी वैल्यू देता है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ