OPPO K14x 5G Hindi Review – खरीदना चाहिए या नहीं? Full Details

 

OPPO K14x 5G Hindi Review – खरीदना चाहिए या नहीं? Full Details

नमस्कार दोस्तों, विकेश टेक जोन ब्लॉग मे आपका स्वागत है।दोस्तों ₹15,000 के अंदर की प्राइस 2026 में एक 5G स्मार्टफोन ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो गया है।लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं OPPO K14x 5G के बारे में,जिसके बेस वेरियंट की कीमत ₹14,999 है जो की बैंक ऑफर के बाद यह फोन आपको ₹13,500 में देखने मिल जायेगा।अब जो पुराना वाला K13x था वो यार थोड़ा सस्ता था।लेकिन अगर आपका मन है की आपको K14x 5G खरीदना है, तो आज के इस आर्टिकल में मैं इस फोन के बारे में पूरी जानकारी दूंगा, तो चलिए बिना देरी के ब्लॉग पोस्ट में आगे बढ़ते हैं।


OPPO K14x 5G डिजाइन एंड बिल्ड क्वालिटी 


दोस्तों बात करें इस फोन के डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की तो फोन के बैक साइड पे आपको डायमंड का डिजाइन देखने को मिल जायेगा और इसी के साथ इसका बैक भी प्लास्टिक का और फ्रेम भी प्लास्टिक का होगा।इसी के साथ इसमें वर्टीकल लेआउट में ड्यूल कैमरा का सेटअप और एक फ्लैश लाइट भी देखने को मिल जायेगी।फोन हैंड फील में कुछ ठीक - ठाक ही लगेगा पर इसका पर्पल कलर कुछ ज्यादा ही बढ़िया लगता है।

ठीक इसके फ्रंट साइड पर फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा जो की सेंटर पंच होल वाला होगा, जहाँ साइड का बेल्स और चिन ठीक - ठाक ही रहेगा।यह फोन बैक साइड से कुछ ज्यादा ही बढ़िया होगा।तो डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी में यह फोन काफी मस्त होने वाला है।

OPPO K14x 5G डिस्प्ले 


बात करते हैं डिस्प्ले की तो सामने की तरफ है 6.7 इंचेस की एक एलसीडी डिस्प्ले जो की 120htz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है।यूज करने पर डिस्प्ले मुझे काफी डिसेंट लगी है जो यहां पर ब्रांड क्लेम करती है।इसमें 1125 नीट्स का HBM देखने को मिल जाती है।इंडोर और आउटडोर कंडीशन में इसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और YouTube पर रिज्यूलेशन को बढ़ा सकते हैं।लेकिन ध्यान रहे यह एक एचडी डिस्प्ले है इसलिए आप यहां पर केवल 720 पिक्सल्स पर ही कंटेंट एन्जॉय कर सकते हैं।

परफॉरमेंस 


अब अगर बात करूँ परफॉरमेंस की तो यह फोन रन करता है MediaTek डाइमेंसिटी 6300 पर।साथ ही में LPDDR4X का रैम और UFS 2.2 का स्टोरेज भी आपको इसमें देखने को मिल जाता है।यह फोन Android 15 पर बेस्ड है और ओवरऑल यूज करने पर मुझे काफी स्मूथ लगा है।इसमें अराउंड 5 लाख के आसपास इसका AnTuTu स्कोर देखने को मिल जाता है। अगर गेमिंग की बात करें तो इसमें आप BGMi वगैरह लम्बे समय तक कर सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा एक्सपेक्ट इससे आपको नहीं करना चाहिए।

कैमरा 


OPPO K14x 5G Hindi Review – खरीदना चाहिए या नहीं? Full Details


अब बात कर लेते हैं कैमरे की तो यहां पर रियर में आपको मिलता है 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और साथ ही में मिल जाता है एक 2 मेगापिक्सल का एक मोनोक्रोम सेंसर। साथ ही सामने की तरफ मिल जाता है 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा।मोनोक्रोम सेंसर जिसे पहले इस्तेमाल किया जाता था कलर एक्यूरेसी के लिए जो ब्लैक एंड वाइट फोटोज में ज्यादा काम करते थे।यहां पर आप फ्रंट कैमरा से भी फोटो डीसेंट क्वालिटी की कैपचर कर सकते हैं।

OPPO K14x 5G बैटरी 


बात करें बैटरी की तो इस फोन में आती है 6500mh की बैटरी और साथ ही में चार्जर भी बॉक्स में देखने को मिल जाता है, जो की 45W का एक सुपर वर्क चार्जर है।चार्जिंग होने के टाइमिंग की बात करें तो यह फोन 1से 2 घंटे में आराम से चार्ज हो जाता है।फोन से आप इजीली 1 से 2 दिन का बैकअप आराम से निकल जाता है लेकिन आप इसे ज्यादा हैवी यूज करने का एक्सपेक्ट मत करना।

प्राइस 


तो अब सवाल आता है की क्या आपको ₹15,000 की प्राइस पॉइंट पर इस फोन के साथ जाना चाहिए या फिर नहीं?तो आपको बता दूं की करेंटली 2026 में इस प्राइस पांइट में अभी तो कोई फोन नहीं लांच किया गया है।तो आपको बता दूं की अभी ₹15,000 के नीचे OPPO K14x 5G  एक अच्छा ऑफरिंग निकल कर आता है।तो अगर आप एक 5G फोन ढूंढ़ रहे हैं और डीसेंट यूजेस आपका है तो इसे आप डेफिनेटली कंसीडर कर सकते हैं।

निष्कर्ष


अगर आप 2026 में ₹15,000 के बजट में एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो OPPO K14x 5G एक संतुलित विकल्प साबित होता है। इसका डिजाइन आकर्षक है, बैटरी दमदार है और परफॉर्मेंस भी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक-ठाक मिल जाती है। हालांकि डिस्प्ले और कैमरा औसत हैं, लेकिन कीमत के हिसाब से यह फोन वैल्यू फॉर मनी कहा जा सकता है। सामान्य यूजर्स के लिए यह एक अच्छा डेली ड्राइवर बन सकता है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ